
भारत की बेटियों ने किया कमाल(photo-patrika)
ICC Women's ODI World Cup: छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार को पहुंचे लीजेंड भारतीय क्रिकेटर व पद्मभूषण सुनील गावस्कर ने कहा की भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया, अब ऐसा लग रहा है कि अब हमारी बेटिया वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी जीतेंगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने जैसा प्रदर्शन किया, ऐसा लग रहा था कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी तरह योजना बनाकर खेल रही हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज की शतकीय साझेदारी ने जीत की नींव रखी। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को नॉकआउट मैच में हराना बड़ी बात है। भारतीय खिलाड़ियों की यह लय बरकरार रही, तो 2 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ भारतीय टीम भारी पड़ेगी और वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतेगी।
सुनील गावस्कर शुक्रवार को नवा स्थित श्रीसत्य साई संजीवनी अस्पताल के छत्तीसगढ़ में 13 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्त्रस्म में हिस्सा लेने आए थे। इस अवसर सत्य साई संजीवनी अस्पताल रायपुर ने एक ही दिन में सर्वाधिक शिशु हृदय मरीजों की उपस्थिति का एक और गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया।
इसमें पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड और मणिपुर समेत पूरे भारत से 1758 मरीज़ एकत्रित हुए। सभी का सफलतापूर्वक निशुल्क ऑपरेशन किया गया। इससे पहले का रेकॉर्ड 1020 मरीज़ों का था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णायक स्वप्निल ने श्रीसत्य साई सौभाग्यम् में इसकी घोषणा की। इस अवसर श्रीसत्य साई स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट के न्यासी विवेक गौर भी उपस्थित रहे।
भारतीय टीम को फील्डिंग में ध्यान देने की जरूरत है। जहां रनआउट की अवसर न हो, वहां ओवर थ्रो से बचना चाहिए, अन्यथा एस्ट्रा रन विपक्षी को मिल जाते है। इसमें सुधार जरूरी है।
सुनील गावस्कर नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के छत्तीसगढ़ में 13 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। 13वर्ष पूर्ण होने पर सत्य साई संजीवनी अस्पताल एक विशेष समारोह आयोजित किया गया था।
Published on:
01 Nov 2025 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
