
रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, ये रुट फिर ब्लॉक, अब नागपुर नहीं जाएंगी ये ट्रेनें
रायपुर. छत्तीसगढ़ में रेल लाइन के मरम्मत कार्य के कारण गाडि़यों का परिचालन प्रभावित रहेगा।इस रेल लाइन में मरम्मत के लिए अभी 15 से अधिक बार ब्लॉक लगाया जा चुका है। फिर भी अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस लाइन पर ब्लॉक के कारण 2 एक्सप्रेस और 3 लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। आइए जानते है कौन - कौन सी ट्रेनें प्रभावित होंगी...
उरकुरा रेल लाइन पर ब्लॉक के कारण जहां तीन लोकल ट्रेनें गोंदिया-झारसुगड़ा, झारसुगड़ा-गोंदिया तथा बिलासपुर-रायपुर लोकल ट्रेन रायपुर और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
नागपुर रेलवे स्टेशन में प्लैटफॉर्म नम्बर एक पर 4 से 30 सितंबर तक वाशेबल एप्रॉन निर्माण का कार्य कराया जाना है। अगले महीने चार सितंबर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली एवं आने वाली चार एक्सप्रेस गाडियां नागपुर रेलवे स्टेशन के स्थान पर इतवारी रेलवे स्टेशन में समाप्त होंगी और वहीं वापस चलेंगी।
इनमें गाड़ी नंबर 18239/18240 गेवरारोड-नागपुर-गेवरारोड शिवनाथ एक्सप्रेस, 12855/12856 बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और बिलासपुर-नागपुर शिवनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं।
उरकुरा रेल लाइन पर रविवार को ब्लॉक होने से रायपुर-बिलासपुर के बीच लोकल ट्रेनें रद्द होने की जगह पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को दोनों तरफ से पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
छत्तीसगढ़ रेलवे में रायपुर से बिलासपुर रुट के बीच रेल लाइन की रिपेरिंग का काम चल रहा है। जिसके कारण इस रुट में अब तक 18 से अधिक बार ब्लॉक लगाया जा चूका है।फिर भी इसका काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।इससे यात्रियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी ट्रेनें शुरू ही नही होती तो कभी - कभी बीच में ही समाप्त हो जाती है।
Published on:
05 Aug 2018 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
