झांझ जलाशय की जुलाई 2023 में हुई जांच में 13.69 करोड रुपए का पाथवे निर्माण, रिटेनिंग वॉल, वृक्षारोपण जल निकासी के लिए पुलिया निर्माण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पता चला कि निर्माण कार्य के कारण झांझ जलाशय के जल धारण क्षमता एवं क्षेत्रफल में कमी आएगी। इसी दौरान सेंध जलाशय में 41.79 करोड के पाथवे निर्माण, रिटेनिंग वॉल, शॉप, पार्किंग शेड का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण संतुष्टजनक न पाए जाने पर जलाशयों में काम रुकवा दिया गया था।