
Theft in house
रायपुर. साली के घर को हड़पने के लिए जीजा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। फिर अपने दो साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के बाद अगले दिन थाने में उसके गुमशुदा होने का मामला दर्ज करा दिया। इससे उन पर किसी को शक नहीं हुआ। पुलिस का ध्यान भी बंट गया। दो माह बाद मोहल्ले के लोगों के बीच मृतका के गुमशुदा होने के बजाय हत्या होने की चर्चा होने लगी। चर्चा पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ले वालों से जानकारी जुटाई। फिर युवती की हत्या का राज खुला। पुलिस ने मृतका के जीजा, उसकी बहन और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 25 सितंबर को खम्हारडीह इलाके के जब्बार नाले में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। बाद में उसकी पहचान पंडरी निवासी संध्या सार्वा के रूप में हुई। 23 सितंबर को सिविल लाइन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थी। इसके बाद पुलिस ने संध्या के साथ रहने वाली उसकी बहन सरिता दीप से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि संध्या 22 सितंबर को अपनी दोपहिया लेकर बाहर गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी।
इसके बाद पुलिस भी ठंडी पड़ गई। मामले की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। कुछ दिन पहले मृतका के अचानक गायब होने को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। इसकी जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने चर्चा की तस्दीक की और लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटाई। इससे पता चला कि मृतका के घर उसकी बहन सरिता और जीजा लक्ष्मण दीप रहते थे। तीनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उस दौरान संध्या अपनी बहन और जीजा दोनों को घर छोड़कर जाने के लिए कहती थी। यह कहकर अक्सर वह ताना मारती थी।
आखिरी कड़ी पहले टूटा
मोहल्ले की चर्चा से जानकारी लेने के बाद पुलिस सरिता, उसके पति लक्ष्मण से पूछताछ की। दोनों ने मुंह नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मण के दोस्त तुलेश यादव उर्फ टिल्लू को पकड़ा। उसने पूछताछ में हत्या करने का खुलासा किया। टिल्लू के बाद पुलिस उसके साथी सोमनाथ यादव को पकड़ा। दोनों के बाद पुलिस ने सरिता और उसके पति लक्ष्मण को पकड़कर पूछताछ की। चारों ने मिलकर हत्या करना कबूल किया। इसके बाद 67वें दिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
घर में हत्या कर बाइक से ले गए शव
पूछताछ में लक्ष्मण ने बताया कि उसने प्लानिंग करके टिल्लू और सोमनाथ को 10-10 हजार रुपए देकर इसमें शामिल किया। और 22 सितंबर की रात घर में बुलाया। इसके बाद संध्या की लक्ष्मण, सरिता और उसके साथियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। फिर रात में उसकी दोपहिया में शव रखकर जब्बार नाला ले गए। वहां संध्या का शव फेंक दिया। और उसकी दोपहिया व मोबाइल को महादेवघाट के पास खारून में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने अगले दिन सिविल लाइन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
घर हड़पने की थी तैयारी
लक्ष्मण और सरिता ने संध्या की हत्या करके उसके घर में कब्जा करने की योजना बनाई थी। दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि मृतका का उसके जीजा लक्ष्मण के साथ अवैध संबंध थे, जिससे उनके बीच अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Updated on:
02 Dec 2021 12:19 pm
Published on:
02 Dec 2021 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
