Job: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) में कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) की भर्ती परीक्षा व्यापमं ने मार्च में आयोजित की थी, जिसके परिणाम व्यापमं की ओर से घोषित किए जा चुके हैं। कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) के पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया के अगले चरण में 5 अक्टूबर दिन शनिवार को सफल परीक्षार्थियों के दस्तावेज सत्यापन किया जाना है।