13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में चाकूबाजी…बीच बाजार युवक पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, डर से लोगों ने नहीं की मदद…

Raipur Crime News: गोलबाजार इलाके में बदमाशों ने जमकर गुंडागर्दी की। ई-रिक्शा सवार बदमाशों ने बीच बाजार एक युवक पर चाकू और रॉड से हमला किया।

2 min read
Google source verification
Knife attack on a youth in the middle of the market in Raipur

रायपुर में चाकूबाजी...बीच बाजार युवक पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार

CG Crime News: रायपुर। गोलबाजार इलाके में बदमाशों ने जमकर गुंडागर्दी की। ई-रिक्शा सवार बदमाशों ने बीच बाजार एक युवक पर चाकू और रॉड से हमला किया। चाकू से कई वार करने के बाद भाग निकले। घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा, इस बीच लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों को गिरफ्तार कर (Raipur Crime News) लिया गया है। इसमें एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने आरोपियों को पैदल घुमाया।

यह भी पढ़े: CG में भीषण हादसा.. प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौत, घूमने जा रहे थे घटारानी

पुलिस के मुताबिक संतोषी नगर निवासी प्रशांत महानंद ड्रायवरी करता है। वह रात करीब सवा 10 बजे पैदल राज टॉकीज के पीछे गली से जा रहा था। एक ई-रिक्शा में कुछ युवक आ रहे थे। ई-रिक्शा उन्हें टक्कर मारने की कोशिश करते हुए निकला। इस पर प्रशांत ने ड्राइवर को सही ढंग से ऑटो (Crime News) चलाने के लिए कहा। इससे ऑटो वाले नाराज हो गए। उसमें सवार दो युवक निकले और प्रशांत से हाथापाई करने लगे। प्रशांत ने भी उन्हें जवाब दिया, तो वो भाग निकले।

इस बीच ऑटो ड्राइवर तनवीर हुसैन उर्फ तन्नू और उसका भाई ताहिर हुसैन ने प्रशांत पर चाकू से हमला कर दिया। प्रशांत के पीठ में चाकू से कई (CG Bigg News) वार किए गए। इसके अलावा लोहे के पाइप से भी हमला किया गया। इससे प्रशांत बुरी तरह घायल हो गया और बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़े: तहसील परिसर में पंच ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- सरपंच व सचिव करते थे ऐसा काम इसलिए उठाया कदम

घटना के दौरान आसपास की दुकानों में काफी लोग थे, लेकिन कोई बचाव करने नहीं पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी तनवीर और ताहिर को गिरफ्तार (Raipur Crime Hindi News) कर लिया है। दोनों भाई हैं। तनवीर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ गोलबाजार थाने में कई मामले दर्ज हैं, और निगरानी बदमाश हैं।

यह भी पढ़े: Weather Update : अब ना दिन में चैन ना रात में सुकून... अगले 3 दिन तक ऐसा रहा बादलों का हाल, IMD का पूर्वानुमान