24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परिणाम, 430 पदों पर चयन सूची जारी…

CG News: 53 अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनका निराकरण कर 24 मार्च 2026 को अंतिम सूची तैयार की गई। अंततः 25 मार्च 2026 को जारी अंतिम चयन सूची के अनुसार 430 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
2 min read
Google source verification
PAT-PVPT Exam 2026

छत्तीसगढ़ व्यापम भवन (photo Patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की प्रक्रिया के बाद अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कुल 430 पदों पर भर्ती के लिए जारी इस प्रक्रिया में एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 4 अगस्त 2023 को हुई थी, जब रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद 5 अक्टूबर 2023 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया, जिसमें 1,28,685 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया, जिसमें 1,12,792 परीक्षार्थी शामिल हुए।

परीक्षा परिणाम 18 सितंबर 2025 को घोषित किया गया, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 तक चली। सत्यापन के आधार पर 2106 अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया। इसके बाद 13 मार्च से 23 मार्च 2026 तक अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति मंगाई गई।

चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

कुल 53 अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराईं, जिनका निराकरण कर 24 मार्च 2026 को अंतिम सूची तैयार की गई। अंततः 25 मार्च 2026 को जारी अंतिम चयन सूची के अनुसार 430 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें विभिन्न वर्गों के साथ दिव्यांगजनों के लिए 30 पद आरक्षित रखे गए हैं, जिनमें 15 पद ओएल (वन लेग) और 15 पद एचएच (हियरिंग हैंडीकैप्ड) श्रेणी के लिए निर्धारित हैं। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उन्हें प्रदेश के 285 महाविद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार पदस्थ किया जाएगा।

राज्य सेवा परीक्षा के संशोधित मॉडल उत्तर जारी, 12 सवाल विलोपित

छत्तीसगढ़ लोग सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित माॅडल उत्तर जारी कर दिए। परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को किया गया था। उसके बाद माॅडल उत्तर जारी कर दावा आपत्ति मंगवाए गए थे। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद संशोेधित माॅडल उत्तर जारी किए गए। इसमें पेपर 1 जनरल स्टडीज में 8 और पेपर 2 एप्टिट्यूट टेस्ट में 4 सवालों को विलोपित किया गया है। अभ्यर्थी सीजीपीएससी की वेबसाइट से संशोधित माॅडल उत्तर देख सकते हैं।

प्री पाॅलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2026 के आवेदन शुरू

प्री पाॅलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2026 के आवेदन शुरू हो गए। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 18 से 20 अप्रैल तक कर सकते हैं। परीक्षा 7 मई को संभावित है। परीक्षा का आयोजन सभी जिलों में किया जाएगा।