12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बहादुर बेटी के मुरीद हुए PM मोदी, राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से करेंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ की बेटी लक्ष्मी यादव ने बहादुरी की एक एेसी मिसाल पेश की है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लक्ष्मी की बहादुरी के मुरीद हो गए।

2 min read
Google source verification
National Bravery Awards

इस बहादुर बेटी के मुरीद हुए PM मोदी, राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से करेंगे सम्मानित

रायपुर . छत्तीसगढ़ की बेटी लक्ष्मी यादव ने बहादुरी की एक एेसी मिसाल पेश की है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लक्ष्मी की बहादुरी के मुरीद हो गए हैं। राजधानी रायपुर के शक्तिनगर में रहने वाली लक्ष्मी यादव के इस साहस और बहादुरी के लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद ने उसे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना है। यह पुरस्कार उन्हें 2018 के गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदान करेंगे।

Read More : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सूखे एवं कर्ज से डूबे 10 किसानों ने की आत्महत्या, पढ़ें खबर

पुरस्कार के तौर पर उन्हें 20 हजार रुपए और प्रशस्तिपत्र दिया जाना है। गणतंत्र दिवस परेड में भी वे बहादुर बच्चों का प्रतिनिधित्व करेंगी। लक्ष्मी यादव को यह पुरस्कार बहादुरी और सूझबूझ से अपहर्ताओं के चंगुल से निकलने और उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए दिया जा रहा है।

Read More : आंसू टपक पड़े बेरोजगारी के एहसास पर, बीई और एमबीए डिग्रीधारी अब बेचेंगे सरकारी शराब

2 अगस्त 2016 को तीन बदमाशों ने लक्ष्मी का अपहरण कर लिया था। राज्य सरकार ने 2016 में लक्ष्मी को राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। लक्ष्मी 16 जनवरी को पुरस्कार ग्रहण करने दिल्ली रवाना होंगी। लक्ष्मी की बहादुरी और राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर माता-पिता फुले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने बेटियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा समस्याओं का डट कर सामना करना चाहिए।

Read More : केंद्रीय सचिव ने भी देखी इस जिले के विकास की नई इबारत, जानिए और क्या रहा खास

मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लक्ष्मी की बहादुरी की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष लता उसेंडी ने भी लक्ष्मी के साहस की तारीफ की और पुरस्कार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।