23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात बवाल, कार टकराने से शुरू हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Bismil Ki Mehfil Event: रायपुर में आयोजित ‘बिस्मिल की महफिल’ इवेंट के समाप्त होने के बाद देर रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में जमकर हंगामा हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात बवाल, कार टकराने से शुरू हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस(photo-patrika)

रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद देर रात बवाल, कार टकराने से शुरू हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस(photo-patrika)

Bismil Ki Mehfil Event: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित ‘बिस्मिल की महफिल’ इवेंट के समाप्त होने के बाद देर रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में जमकर हंगामा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कारों की आपसी टक्कर के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते सड़क पर मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम से लौट रहे कुछ युवकों की कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

Bismil Ki Mehfil Event: पुलिस पहुंची, हल्का बल प्रयोग

सूचना मिलते ही डीसीपी सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और हंगामा कर रहे कई युवकों को हिरासत में लिया। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ युवक मौके से फरार हो गए।

थाने में भी किया हंगामा

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए कुछ युवकों ने तेलीबांधा थाने पहुंचने के बाद भी हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया और माहौल को शांत कराया गया। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उम्मीद है कि शाम तक पुलिस पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा करेगी और मीडिया को विस्तृत जानकारी देगी।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

देर रात सड़क पर मारपीट और अशांति की घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल कुछ युवक प्रभावशाली परिवारों से जुड़े हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए।