6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Latest prices for Gold: 6 महीने में पहली बार सोने की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, भाव पहुंचा इतने नीचे

- नए साल की शुरूआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल जारी- फरवरी महीने से ही देखी जा रही है सोने की कीमतों में गिरावट

less than 1 minute read
Google source verification
Gold Price

Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर, एक ही दिन में पहली बार इतनी भारी गिरावट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्थानीय सराफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत (Latest Prices for Gold) प्रति 10 ग्राम 48300 रुपए पर बिकी। 6 महीने में पहली बार सोने की कीमतें 49 हजार से नीचे पहुंची। 3 जनवरी को कीमतें प्रति 10 ग्राम 53000 रुपए व 18 फरवरी को चांदी प्रति किलो पक्की 70300 रुपए रही। डेढ़ महीने पहले चांदी प्रति किलो पक्की 71300 रुपए पर बिकी थी।

10वीं और 12वीं की क्लास शुरू होने से पहले इस स्कूल के 11 टीचर कोरोना पॉजिटिव, शेड्यूल बदला

सोने-चांदी की कीमतों में नए साल की शुरूआत के साथ ही कीमतों में उछाल जारी रहा, लेकिन फरवरी महीने से ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कारोबारियों के मुताबिक कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरूआत के बाद और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग घटने की वजह से राहत दिखाई दे रही है। हालांकि जिस तेज गति से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके मुकाबले चांदी सस्ती नहीं हो रही है, बल्कि चांदी कम होने के बाद फिर से बढ़ रही है।

फैक्ट फाइल
तारीख-सोना-चांदी
3 जनवरी- 53000-70300
20 जनवरी- 50650-67500
1 फरवरी- 50600-74800
10 फरवरी- 50000-71000
18 फरवरी- 48300-70800