5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद के बेटे की दबंगई, योजना का लाभ न मिलने की बात कही तो बुजुर्ग दंपत्ति को बेल्ट से पीटा

सांसद कमलभान सिंह के पुत्र ने सोमवार की दोपहर अपने गांव जमगला में एक युवक के घर में दिनदहाड़े घुसकर उसके बुजुर्ग माता-पिता की पुलिस के बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की।

2 min read
Google source verification
chhattisgarh crime

सांसद के बेटे की दबंगई, योजना का लाभ न मिलने की बात कही तो बुजुर्ग दंपत्ति को बेल्ट से पीटा

अंबिकापुर. सांसद कमलभान सिंह के पुत्र ने सोमवार की दोपहर अपने गांव जमगला में एक युवक के घर में दिनदहाड़े घुसकर उसके बुजुर्ग माता-पिता की पुलिस के बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। इससे भी शर्मनाक यह कि पुलिस ने इस मामले में हल्की धाराओं में जुर्म दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर दी। दो माह पहले भी सांसद पुत्र एक भाजपा नेता की पिटाई करने विश्रामपुर दलबल के साथ पहुंचा था।

युवक के माता-पिता को इलाज के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उनका प्राथमिक इलाज करने के बाद अंबिकापुर स्थित मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकी देवी के सिर में गम्भीर चोटें आई हैं और तीन टांके लगाए गए हैं।मामले में लखनपुर पुलिस ने सांसद के बेटे देवेंद्र सिंह और उसके साथी शिवप्रताप के खिलाफ धारा 294, 506 व 323 के तहत अपराध दर्ज कर किया है।

फिल्मी स्टाइल में दिखाई दबंगई : खबर के प्रकाशित होने के बाद बौखलाए सांसद पुत्र देवेन्द्र सिंह सोमवार की दोपहर अपनी गाड़ी में कुछ लोगों के साथ राजेश गुप्ता के घर महुआटिकरा पहुंचा। उसने राजेश गुप्ता को फोन करके पूछा, कहां हो? फिर उसे घर के पास बुलाया।

इस दौरान आवाज सुनकर राजेश गुप्ता के पिता दूहन राम भी आवाज सुनकर बाहर निकल आया। उसने बेटे से चिल्लाकर कहा कि ये लोग तुम्हें मारेंगे, भाग जाओ। आवाज सुनकर राजेश जैसे ही भागने लगा, सांसद पुत्र देवेन्द्र सिंह ने अपने साथियों से कहा- उसे पकड़ो और गाड़ी में डालो। उन लोगों ने राजेश को पकडक़र उसकी पिटाई शुरू कर दी। बेटे की पिटाई होता देख उसके पिता ने बीच-बचाव का प्रयास किया और किसी तरह अपने पुत्र कोछुड़ाया। इससे नाराज होकर देवेन्द्र सिंह ने दुहन राम की आरक्षक के बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। यह देख उनकी पत्नी जानकी देवी भी वहां पहुंच गई और पैर पकड़ कर पति को छोडऩे की गुहार लगाई। लेकिन सांसद पुत्र को रहम नहीं आया और उसने जानकी देवी की जमकर बेल्ट से पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया।

कांग्रेस ने की निंदा : भाजपा सांसद कमलभान सिंह के पुत्र देवेन्द्र प्रताप द्वारा पत्रकार राकेश गुप्ता के माता-पिता के साथ की गई मारपीट की कांग्रेस ने निंदा की। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि एक महिला और वो भी मां पर हमला करना अक्षम्य अपराध है। कांग्रेस पार्टी हमलावरो पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

यह है मामला : जानकारी के अनुसार ग्राम जमगला निवासी राजेश गुप्ता, जो किराने की दुकान संचालित करता है। उसने 3 मई को ग्रामीणों के कहने पर नल-जल योजना की खबर प्रकाशित करवाई थी। खबर में लिखा गया था कि अब तक गांव के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

सांसद कमलभान सिंह ने अपने बेटे की इस करतूत के बारे में कहा मेरे पुत्र ने गलत किया है। मारपीट करने वाला कोई भी हो फिर वह सांसद का या मंत्री का बेटा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

लखनपुर के टीआई एसके केरकेट्टा ने कहा कि शिकायत पर जुर्म दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का बेल्ट सांसद पुत्र के पास कहां से आया यह जांच का विषय है। क्योंकि सांसद के साथ पुलिस भी फालो गार्ड के रूप में रहते हैं।