Rahul Gandhi Visit Bastar: तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां वे जीत हासिल करने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। जनसभा में पूरे संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल होंगे। राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पीएम मोदी के सभा के बाद राहुल गांधी की जनसभा को जवाबी माना जा रहा है।