1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Loksabha Election 2024 : कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए नहीं मिलेगा सरकारी वाहन, इन चीजों पर भी लगा प्रतिबंध

Lok sabha Chunav 2024 : विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा का क्षेत्र बढ़ा होता है। इसमें आठ से नौ विधानसभा के क्षेत्र शामिल रहते हैं।

2 min read
Google source verification
lok_sabha_election_2024_plans.jpg

Loksabha Election 2024 : विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा का क्षेत्र बढ़ा होता है। इसमें आठ से नौ विधानसभा के क्षेत्र शामिल रहते हैं। इसे देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के प्रचार वाहन के उपयोग में बड़ी राहत दी है। मतदान दिन के दिन को छोड़कर प्रत्याशी किसी भी संख्या में दोपहिया या चार पहिया वाहन का उपयोग कर सकते है। हालांकि इन सभी वाहनों के लिए उन्हें अनुमति लेनी जरूरी होगी, ताकि उनका खर्च प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जा सकें। अनुमाति के बिना प्रचार करने वाले वाहनों को आयोग जब्त कर लेगा।

यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन के पार्किंग और कैटरिंग ठेकेदार के ठिकानों पर दबिश,15 सदस्यों की टीम ने की कार्रवाई... दस्तावेजों में हुआ बड़ा खुलासा

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक मतदान के दिन प्रत्येक प्रत्याशी को को एक, उनके निर्वाचन अभिकर्त्ता को एक एवं कार्यकर्त्ताओं के लिए लोकसभा क्षेत्र में सम्मिलित प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक वाहन की अनुमति सम्बंधित रिटर्निंग अधिकारी की ओर से दी जाएगी।


सरकारी वाहनों के उपयोग पर रोक
कोई भी सरकारी वाहन का उपयोग चुनाव प्रचार में नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी संपत्तियों में चुनाव प्रचार की सामग्री भी नहीं लगाई जाएगी। यदि ऐसा होता है, तो उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : महिला थाने में फैमिली ड्रामा, काउंसलिंग के दौरान पति की पिटाई... थानेदार ने दर्ज कराई FIR


प्रचार सामग्री लाने ले जाने मिलेंगे चार वाहन

इस चुनाव में प्रत्याशियों प्रचार सामग्री लाने ले जाने के लिए अधिकतम चार वाहनों की अनुमति होगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के राज्य स्तर के पदाधिकारियों को तीन वाहनों की मंजूरी दी जाएगी। स्टार प्रचारकों के लिए भी वाहनों की अनुमति लेनी होगी। इनकी अनुमति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा अन्य वाहनों की अनुमति जिला निर्वाचन अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा दी जाएगी।


जिला स्तर पर मिलेगी हैलीकॉप्टर की अनुमति

Lok sabha election 2024 : विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी जमकर हैलीकॉप्टर का उपयोग होगा। इसके लिए आयोग ने अपने स्तर पर भी तैयारी तेज कर दिया है। आयोग ने कहा है कि हैलीकॉप्टर और हवाई जहाज के उपयोग की अनुमित जिला निर्वाचन अधिकारी से लेनी होगी। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दोनों ने चुनाव प्रचार के लिए जमकर उपयोग किया था। स्टार प्रचारकों की एक दिन में तीन से चार आमसभाएं होती थी। इस बार भी कांग्रेस-भाजपा दोनों ही चुनाव प्रचार के लिए नामांकन जमा होने के एक सप्ताह के भीतर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करेंगे।