
24 अप्रैल तक ट्रेनों में वेटिंग लंबी, रुटीन की ट्रेन में नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट, इन 23 समर स्पेशल ट्रेनों में करें सफर(photo-patrika)
CG Summer Special Train: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दोपहर के 12.40 बज रहे थे, हर दिन की तरह ही स्टेशन में चारों तरफ यात्रियों की भीड़ नजर आ रही थी। कोई ट्रेन से उतर रहा था, तो कोई यात्री चढ़ रहा था। कई अपने परिवार के साथ अपने-अपने ट्रेन आने के इंतजार में बैठे हुए थे। पूछताछ केंद्र में यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी, पूछने पर पता चला कि ज्यादातर लोग दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पूछ रहे हैं। लेकिन सामने से बस एक ही आवाज आ रही थीं, कि दिल्ली जाने के लिए 12.50 को प्लेटफॉर्म-5 में संपर्क क्रांति आने वाले है। और दूसरी कोई भी ट्रेन नहीं है।
यात्री निराश होकर वापस लौटने लगे तो कई उसी ट्रेन में जाने के टिकट लेने चले गए। इसके बाद प्लेटफॉर्म-1 से प्लेटफॉर्म 5 में जाने के लिए फूटओवर ब्रिज पुहंचे तो, यहां यात्रियों की काफी भीड़ थीं। ज्यादातर यात्री साथ में प्लेटफॉर्म-5 पर ही उतरे। क्योंकि उन्हें दिल्ली जाना था। 12.50 की ट्रेन 12823 संपर्क क्रांति दस मिनट की देरी से 1.01 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंची।
भीड़ इतनी थी कि स्लीपर कोच में भी यात्री ठूंस-ठूंस कर जा रहे थे। इसकी हालत जनरल डिब्बे के जैसी थीं, एकाएक यात्री ट्रेन में चढ़ रहे थे। ट्रेन के निकलते तक यात्री चढ़ते रहे, गेट पर खड़े होकर ही सफर में निकल गए। इससे रेलवे पर अब कई सवाल खड़े हो गए है? जब दिल्ली जाने के लिए बस एक ही ट्रेन थीं, तो रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता क्यों नहीं किए? क्या किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे थे? ठूंस-ठूंस कर यात्री स्लीपर में सफर कर रहे थे, तो क्यों इनके टिकट की जांच नहीं की गई?
रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। क्योंकि प्रदेश की राजधानी से देश की राजधानी जाने के लिए सिर्फ एक या दो ही ट्रेन है। शनिवार को भी रायपुर से दिल्ली जाने के लिए सिर्फ छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति है। यह भी पूरी तरह से पैक थी। वहीं इस रूट की बाकी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना सुपर फास्ट और समता एक्सप्रेस रद्द चल रही है। वहीं, रविवार को दिल्ली जाने एक भी ट्रेन नहीं है, सोमवार को दो ट्रेन व 24 अप्रैल तक सिर्फ एक-दो ट्रेन की सुविधा है, जो कि 80 व 100 के पार लंबी वेङ्क्षटग चल रही है।
सवाल- दिल्ली जाने के लिए शनिवार को सिर्फ एक ट्रेन थीं, सुरक्षा के इंतजाम क्यो नहीं थे?
जवाब- सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे।
सवाल- यदि ऐसा है तो स्टेशन में अफरा-तफरी की स्थिति क्यों थी?
जवाब- ऐसा नहीं है स्टेशन में आरपीएफ के सिपाही होते हैं।
सवाल- त्योहार के समय भीड़ नियंत्रित करने तो रस्सी व लाइन लगवाकर चढ़ाते है?
जवाब- भीड़ को देखते हुए अब पुख्ता इंतजाम करेंगे, इसी तरह से भीड़ नियंत्रित करेंगे।
छुट्टियों (समर वेकेशन) में कहीं घर लौटने अथवा घूमने के प्लान के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसके कारण जिस रूट की ट्रेनों में अधिक टिकट बुङ्क्षकग होती है, उसकी संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से उस रूट में समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता है। इस बार भी रेलवे की ओर से अलग-अलग रूट पर 23 समर स्पेशल ट्रेन चलाए जा रहे हैं। ताकि इन रूट की अन्य गाडिय़ों में दबाव कम हो और यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म सीट मिल सके।
गाड़ी संख्या 08871/08872 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मालदा टाउन-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 3-3 ट्रिप के लिए निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08871 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मालदा टाउन 19, 20, एवं 26 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन से रात 12.30 बजे निकलेगी, जो कि सुबह 7.50 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से बिलासपुर होते हुए अगले दिन 8 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08743-08744 दुर्ग हरिद्वार दुर्ग समर स्पेशल 19 अप्रैल से 29 जून तक 11 फेरों के लिए।
गाड़ी संख्या 08865-08866 इतवारी शालीमार एक्सप्रेस 2 अप्रैल से 26 जून तक 13 फेरों के लिए।
गाड़ी संख्या 01001-01002 एलटीटी संतरागाछी एलटीटी समर स्पेशल 21 अप्रैल से 16 जुलाई तक 13 फेरों के लिए।
गाड़ी संख्या 08609-08610 हटिया एलटीटी हटिया समर स्पेशल 20 अप्रैल से 17 जून तक 09 फेरों के लिए।
गाड़ी संख्या 07051-07052 तिरुपति रक्सौल तिरुपति समर स्पेशल 13 अप्रैल से 28 मई तक 07 फेरों के लिए।
गाड़ी संख्या 03253-03254-03255 पटना चर्लपल्ली पटना समर स्पेशल दिनांक 8 अप्रैल से 27 मई तक 15 फेरों के लिए।
गाड़ी संख्या 08867-08868 गोंदिया रक्सौल गोंदिया 25 अप्रैल से 28 जून तक 10 फेरों के लिए।
गाड़ी संख्या 01145-01146 एलटीटी हावड़ा एलटीटी स्पेशल 14 एवं 16 अप्रैल को 01 फेरे के लिए।
गाड़ी संख्या 01429-01430 पुणे संतरागाछी पुणे समर स्पेशल 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 02 फेरों के लिए।
गाड़ी संख्या 01127-01128 एलटीटी संतरागाछी एलटीटी समर स्पेशल 24 से 3 मई तक 02 फेरों के लिए।
Updated on:
12 Apr 2026 08:41 am
Published on:
12 Apr 2026 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
