23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Longest Day: 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन, 13 घंटे 26 मिनट तक रहेगा उजाला… जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह?

Longest Day: साल का सबसे लंबा दिन शनिवार को रहेगा। इस दिन शहर में 13 घंटे 26 मिनट तक उजाला रहेगा। इस दिन से सूर्य का रुख बदलते ही वर्षा ऋतु की गतिविधियां तेज होंगी।

2 min read
Google source verification
Longest Day Of Year 21 june 2025

Longest Day Of Year 21 june 2025 (Photo Credit: Freepik)

Longest Day: साल का सबसे लंबा दिन शनिवार को रहेगा। इस दिन शहर में 13 घंटे 26 मिनट तक उजाला रहेगा। इस दिन से सूर्य का रुख बदलते ही वर्षा ऋतु की गतिविधियां तेज होंगी। 21 जून का दिन न केवल खगोलशास्त्र और विज्ञान के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि धार्मिक और मौसम संबंधी परिवर्तनों का भी संकेतक होता है। यह दिन प्रकृति के अद्भुत संतुलन और सूर्य के गूढ़ प्रभावों को समझने का अनोखा अवसर प्रदान करता है।

जैसे ही सूर्य देव दक्षिणायन होंगे, मौसम करवट लेगा और बारिश की आशा बढ़ेगी। किसानों, धार्मिक अनुयायियों और आमजन के लिए यह समय विशेष महत्त्व का है।

Longest Day: प्रकृति अब वर्षा की चादर ओढ़ने को तैयार

प्रकृति अब वर्षा की चादर ओढ़ने को तैयार है। ग्रहों की गणना के अनुसार 21 जून को सूर्यदेव मिथुन राशि में प्रवेश करते हुए दक्षिणायन होंगे। यह खगोलीय घटना न केवल मौसम में बदलाव लाएगी, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्व रखती है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सूर्य के दक्षिणायन के समय बृहस्पति और गुरु की स्थिति शुभ संकेत देती है, जिससे अच्छी वर्षा की संभावना जताई जा रही है। देश के कई प्रदेशों में मानसून गति पकड़ेगा। यह समय किसान वर्ग के लिए वर्षा की उम्मीदों से भरा होता है।

दिन होने लगेंगे छोटे

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 21 जून से सूर्य के दक्षिणायन होते ही वर्षा ऋतु का आरंभ माना जाता है। इस दिन को खगोलशास्त्र में विशेष मान्यता प्राप्त है, क्योंकि इसके बाद सूर्य की गति दक्षिण की ओर होती है और दिन छोटे होने लगते हैं। साल 2025 का सबसे बड़ा दिन शनिवार, 21 जून को होगा। इस दिन सूर्य के उदय और अस्त के बीच कुल 13 घंटे 26 मिनट का अंतर रहेगा।

रायपुर में सूर्य सुबह 5:22 बजे उदित होगा और शाम 6:48 बजे अस्त। इस दौरान दिन का समय सबसे अधिक और रात सबसे छोटी होगी। खगोल विशेषज्ञों के अनुसार इस दिन को गर्मी का चरम बिंदु भी माना जाता है। इसके बाद सूर्य की दिशा दक्षिणायन में बदलने लगती है।

यह भी पढ़े: Monsoon 2025: मानसून पकड़ेगा जोर! 13 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD का येलो अलर्ट जारी

देवताओं के निद्रा काल की शुरुआत

धार्मिक दृष्टिकोण से सूर्य के दक्षिणायन को देवताओं के निद्रा काल की शुरुआत माना जाता है। इस समय से दक्षिणायन के छह माह तक देव पूजा, जप-तप, श्राद्ध, तर्पण आदि कर्म अधिक प्रभावी माने जाते हैं। यह काल विशेष रूप से साधना और संयम का माना गया है। 21 जून को जीरो शैडो डे भी कहा जाता है। इस दिन दोपहर के समय जब सूर्य बिल्कुल सिर के ऊपर होता है, तो कुछ समय के लिए किसी वस्तु या व्यक्ति की छाया तक नहीं बनती। यह दृश्य खगोलीय रूप से अत्यंत रोचक होता है।

ये होगी हलचल

21 जून को दिन रहेगा साल का सबसे लंबा
सूर्य होंगे 5:22 बजे उदित, सूर्यास्त 6:48 बजे
दक्षिणायन के साथ ही बदलेंगे ग्रहों के प्रभाव
मानसून की गतिविधियों को मिलेगा नया बल