25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Monsoon: Video: सरगुजा संभाग में मॉनसून मेहरबान, नदियां-झरनों में बढ़ी हलचल, खेत लबालब देख किसान खुश

Monsoon: Video: सरगुजा संभाग में मॉनसून मेहरबान, नदियां-झरनों में बढ़ी हलचल, खेत लबालब देख किसान खुश

Monsoon: पिछले 3 दिन में 40 मिमी से अधिक हुई बारिश, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिन में ऐसे ही मौसम बने रहने की उम्मीद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Jun 2025, 4:27 PM IST

Monsoon rain

Tiger point waterfall Mainpat

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में मॉनसून (Monsoon) सक्रिय होने के बाद मेहरबान है। पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही है। मॉनसून मेहरबान होने के कारण किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस वर्ष समय पर मॉनसून ने अपनी दस्तक दी है। जो धान की फसल के लिए अच्छी मानी जाती है। पिछले 3 दिन में अंबिकापुर में लगभग 40 मिमी से अधिक वर्षा हुई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन से चार दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

सरगुजा संभाग में मॉनसून (Monsoon) पहुंचने से पूर्व से ही झमझम बारिश हो रही है। मंगलवार को मॉनसून सक्रिय होते ही बारिश की रफ्तार और तेज हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही रूक-रूक कर झमाझम व मूसलाधार बारिश से नदी नालों में पानी भरने लगा है। बलरामपुर जिले में भारी बारिश होने के कारण कनहर नदी उफान पर है।

वहीं लगातार बारिश (Monsoon) होने से मौसम पूरी तरह ठंड हो गया है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं समय पर मॉनसून पहुंचने से किसान भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। किसानों का मानना है कि समय पर मॉनसून सक्रिय होने से धान की फसल के लिए अच्छी है।

ये भी पढ़ें: Bus accident: यात्रियों से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 4 महिलाओं समेत 6 घायल, पहुंचे विधायक

मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ-साथ तेज गरज-चमक व वज्रपात की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल का कहना है कि इस वर्ष मानसून (Monsoon) अपने सही समय पर है। मानसून आने का समय 15 से 17 जून के बीच की माना गया है।

नीचे इलाकों में जल जमाव की स्थिति

लगातार हो रही बारिश (Monsoon) के कारण शहर के कई प्रमुख सडक़ों के अलावा नीचले इलाकों में जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई है। विशेषकर मायापुर, नवागढ़, खैरबार इलाकों में प्रति वर्ष बारिश के मौसम में जल जमाव की स्थिति निर्मित हो जाती है।

ये भी पढ़ें: Shortage of Fertilizers: टीएस बोले- खाद की कमी से जूझ रहे संभाग भर के किसान, कई सोसायटी में उपलब्धता शून्य

Monsoon: खेती की तैयारी में जुटे किसान

मानसून की बारिश (Monsoon) शुरू होते ही किसान खेती बाड़ी की तैयारी में लग गए हैं। विशेष कर खरिफ फसल की तैयारी किसानों ने शुरूकर दी है। धान की नर्सरी लगाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं खेतों की जुताई का भी कार्य शुरू हो गया है।

मैनपाट का मौसम सुहाना

सरगुजा जिले के अंबिकापुर सहित मैनपाट, सीतापुर इलाकों में भी पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश (Monsoon) हो रही है। मूसलाधार बारिश होने से मैनपाट का मौसम सुहाना हो गया है। इसके अलावा बलरामपुर, सूरजपुर में भी बारिश हो रही है।