
Love Crime: Man sends obscene pornographic ashlil video to girlfriend
रायपुर. Love Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी अपने प्रेमिका के मोबाइल पर रोज अश्लील वीडियो (Obscene Video) भेजता था। प्रेमिका ने प्रेमी की इस हरकत से नाराज होकर पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल, यह मामला रायपुर के गोलबाजार थाने का है। रायपुर की रहने वाली लड़की दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान लड़की की दिल्ली के एक लड़के से पहचान हुई। इसके बाद आए दिन दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। और कुछ दिन बाद यह मुलाकात प्यार में बदल गया। दोनों एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करने लगे।
इसी बीच दोनों ने शादी का मन बनाया। लड़के ने लड़की से प्रेम संबंधों की बात अपने घरवालों को बताई और उसी से शादी की बात कही। लड़के के जिद को देखते हुए उसके घरवाले तैयार हो गए और शादी का प्रस्ताव लेकर लड़की के घर पहुंचे।
लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी से ऐतराज जताया और प्रस्ताव को ठुकराते हुए रिश्ता जोडऩे से साफ इनकार कर दिया। शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से लड़की के प्यार में पागल लड़का भड़क उठा। इसके बाद लड़के ने लड़की को सबक सिखाने का मन बनाया। और लड़की के मोबाइल रोज अश्लील वीडियो (Obscene video) भेजने लगा।
पहले तो लड़के के इस हरकत को लड़की ने नजरअंदाज किया, लेकिन इसके बाद भी अश्लील वीडियो (Obscene Video) भेजने का सिलसिला लगातार जारी रहा। लड़के की इस गंदी हरकत से तंग आकर यह बात घरवालों को बताईऔर कहा, पिछले कई दिनों से मुझे सैकड़ों अश्लील वीडियो (Bad Video) भेजकर परेशान कर रहा है। इसके बाद लड़की ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने लड़की की शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।Love Crime
Updated on:
18 Aug 2019 02:26 pm
Published on:
18 Aug 2019 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
