
रायपुर . पेट्रोल और डीजल सहित सीएनजी की कीमतें तो आम आदमी का बजट खराब कर रहे हैं लेकिन सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर को लेकर बड़ी राहत दी है। सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में तो भारी कटौती की है साथ में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी घटा दिए हैं। अभी जानिए नया दाम..
इस वजह से सस्सा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं। सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल की के मुताबिक देश की दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम अब 493.09 रुपए से घटकर 491.35 रुपए व बिना सब्सिडी वाला 689 रुपए से घटकर 653.50 रुपए हो गया है। इसके अलावा 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी 54 रुपये सस्ता हो गया है। साथ ही 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर भी 15 रुपए की कटौती की गई है। ये सभी नई कीमतें 1 अप्रेल 2018 से लागू हो गई हैं।
दामों में कटौती के बाद महानगरों में इस रेट पर मिलेगा एलपीजी सिलेंडर
एलपीजी गैस के दामों में कटौती के बाद छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को सिलेंडर अब 494.50 की जगह 458.50 रुपए देना पड़ेगा। दिल्ली में सिलेंडर अब 653 .50 रुपये का पड़ेगा। कटौती से पहले दिल्ली में एलपीजी की कीमत 689 रुपए थी। कोलकाता में सिलेंडर अब 676 रुपये का पड़ेगा, पहले इसके लिए कोलकाता वासियों को 711.50 रुपये चुकाने पड़ते थे। वहीं मुंबई में एलपीजी की नए कीमते लागू होने के बाद लोगों को 625 रुपए चुकाने होंगे। पहले लोग को गैस सिलेंडर के लिए 661 रुपए देने होते थे। वहीं चैन्नई में अब 699.50 रुपए की जगह 663.50 पैसे चुकाने होंगे।
Updated on:
3 Apr 2018, 7:05 PM IST
Published on:
3 Apr 2018, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.