
महादेव एप मामला - भूपेश बघेल के नाम पर भाजपा, कांग्रेस में घमासान
रायपुर। Mahadev Betting App Case: महादेव एप मामले मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर दिल्ली मे भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। जहाँ भाजपा ने भूपेश बघेल पर हमले तेज कर दिए हैं वहीं कांग्रेस अपने मुख्यमंत्री के बचाव मे तर्क दे रही है। शनिवार की सुबह दिल्ली में भूपेश बघेल के नाम पर प्रेस वार्ताओं के दौर रहा। एक ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बघेल पर ताबड़तोड़ हमला किया तो दूसरी ओर कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी ने बचाव में मोर्चा संभाला।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने CM बघेल पर किया ताबड़तोड़ वार
भाजपा की हार बिल्कुल निश्चित जयराम रमेश ने कहीं यह बात देखें...
कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव ऐप प्रमोटर्स द्वारा 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने के ED के दावे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, "जब सारे हथकंडे फेल हो जाते हैं तो ये(भाजपा) इस तरह की बातों पर आ जाती है। हमें पहले से ही लग रहा था कि ये केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे, जो की हो रहा है, लेकिन हमें अपने काम पर विश्वास है। भूपेश बघेल और पूरे मंत्रिमंडल ने काम किया है... छत्तीसगढ़िया लोग हम पर, कांग्रेस सरकार और हमारे नेताओं पर पूरा भरोसा रखते हैं। ये भरोसे की सरकार है।"
स्मृति ईरानी के बयान पर TS सिंह देव ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, "उनके पास अगर कोई जानकारी और सबूत है तो सामने क्यों नहीं रखती, आरोप क्यों लगा रही हैं। उनके पास जानकारी है और वे सामने नहीं रख रहे हैं तो वे भी सहभागी हैं क्या?... यह वही ED है जिसके अधिकारियों के घरों में भारी मात्रा में पैसा मिला है... हम उम्मीद कर रहे थे कि चुनाव से ठीक पहले ऐसा होगा। यह अप्रत्याशित नहीं है। जब वे चुनाव हारने वाले हैं तो ये बातें सामने ला रहे हैं...यहां तक कि ED की प्रेस रिलीज में भी कोई तथ्य नहीं है... कौन से लोग देश में चुनी सरकारों को गिराते हैं और ऑपरेशन लोटस करते हैं ये सभी जानते हैं।"
भाजपा का मुख्य हथियार हैं ED और IT: केसी वेणुगोपाल
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आरोपों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "जब भी चुनाव होते हैं तो भाजपा के लिए मुख्य हथियार ED और IT बन जाती है। हमने कर्नाटक चुनाव में देखा कि चुनाव के दौरान ही उन्होंने 100 से ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवारों पर रेड की... अब मिजोरम समेत सभी 5 राज्यों में जनता का मूड बिल्कुल साफ है। सभी राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है...उनके पास एक ही हथियार ED है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों में हमारी सरकार लोकप्रिय है और योजनाएं आम लोगों तक पहुंच रही हैं... लेकिन उनका एक ही लक्ष्य है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाना है।"
स्मृति ईरानी के बयान पर बरसे मनोज झा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर राज्य सभा सांसद और राजद नेता मनोज झा ने कहा, "जनता सब समझती है कि क्या हो रहा है। जहां-जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां हर गली-नुक्कड़ पर ED, CBI और IT दिख रही है। एक-एक राज्य जहां भाजपा कमजोर है वहां यही हो रहा है। इसके बाद कोलकाता में भी होगा। फिर हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव और पूरी लिस्ट है। ये सब समझते हैं, मैं यही कहूंगा की बाज आइए।"
विपक्षी नेताओं के खिलाफ आरोप लगाना भाजपा की आदत : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव ऐप प्रमोटर्स द्वारा 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने के ED के दावे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "विपक्षी नेताओं के खिलाफ आरोप लगाना इनकी(भाजपा) आदत है... मैं भूपेश बघेल को जानता हूं और वह बिल्कुल ईमानदार आदमी हैं। अगर कोई सबूत है तो अदालत को दिखा दो... भाजपा नेता और उनके दोस्तों के खिलाफ जो आरोप लगे हैं उसपर क्या जांच हुई है?... सिर्फ एक पार्टी के खिलाफ, विपक्षी नेताओं के खिलाफ आरोप लगाना ठीक नहीं है।"
Updated on:
04 Nov 2023 12:48 pm
Published on:
04 Nov 2023 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
