
महादेव ऐप केस: कांग्रेस ने आरसी जारी कर लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ में महादेव बुक ऐप को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। भाजपा की ओर से महादेव ऐप के कथित मालिक शुभम सोनी का वीडियो जारी करने के एक दिन बाद बाद सोमवार को कांग्रेस ने भी पत्रकार वार्ता कर जवाब दिया। कांग्रेस ने दावा किया कि ईडी ने 2 नवंबर को कार से जो रकम जब्त की है, वो भाजपा के बड़े नेता के भाई की है।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दावे के समर्थन में कार की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और अन्य दस्तावेज पेश किए। उन्होंने बताया, ईडी ने एक काले रंग की कार सीजी-12- एआर-6300 से कैश जब्त किया था, जो होटल के बेसमेंट में खड़ी थीं। इसका रजिस्ट्रेशन कोरबा जिले का है। आरटीओ में यह कार सनफ्लावर हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड (बृजमोहन अग्रवाल) के नाम पर रजिस्टर्ड है। वे एक पूर्व मंत्री के भाई हैं और वे बिलासपुर में बिल्डर भी हैं। ईडी ने कार ड्राइवर असीम को तो आरोपी बना लिया, लेकिन कार मालिक से कोई पूछताछ नहीं की। शुक्ला ने सवाल उठाया, भाजपा के पास शुभम सोनी का वीडियो कहां से आया। ईडी को इसकी जांच करनी चाहिए।
Updated on:
7 Nov 2023, 8:37 PM IST
Published on:
7 Nov 2023, 8:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.