28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल, विधानसभा प्रभारियों के बाद 17 प्रकोष्ठों के लिए संयोजक और सह संयोजकों का ऐलान

CG Politics: 40 प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची भी जारी की, वहीं अब 17 प्रकोष्ठों के लिए संयोजक और सह संयोजकों का भी ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
bjp Chhattisgarh

BJP प्रतीकात्मक तस्वीर

CG Politics: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के नेतृत्व में 36 विधानसभाओं के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इसके साथ ही जिलों के लिए 40 प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची भी जारी की, वहीं अब 17 प्रकोष्ठों के लिए संयोजक और सह संयोजकों का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही संगठन प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने नया आदेश जारी करते हुए 17 प्रकोष्ठों के लिए संयोजक और सह संयोजकों का ऐलान किया है, जिसमें 41 दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। ये प्रकोष्ठ पार्टी के विभिन्न मोर्चों को मजबूत बनाने के लिए रणनीतिक रूप से नियुक्त किए गए हैं, जो पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती देंगे। इस संगठनात्मक विस्तार से बीजेपी छत्तीसगढ़ में अपनी पकड़ और बढ़ा सकेंगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग