
माशिमं ने जारी किया पुनर्मूल्यांकन का परिणाम(photo-unsplash)
CG Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने रविवार को 12वीं की पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया, जिसमें कई विद्यार्थियों के परिणाम में बदलाव हुआ है। 12वीं और 10वीं में हजारों परीक्षार्थियों ने पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन के लिए आवदेन किए थे।
पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम माशिमं की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के पास अब द्वितीय मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका है। वहीं, उल्लेखनीय है कि माशिमं ने परिणाम से असंतुष्ट छात्रों से पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन 22 मई तक आवेदन मगाएं थे।
जिन छात्रों ने पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था और वहीं छात्र माशिमंकी द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे अपने अध्ययनरत संस्था के माध्यम से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
पूनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन दो मूल्यांकनकर्ताओं के द्वारा कराया गया। दोनों मूल्यांकनकर्ताओं के दिए अंकों के औसत पूर्व में प्राप्त अंकों से 10 प्रतिशत या उससे अधिक वृद्धि होनेे पर ही अंकों में वृद्धि मान्य की गई। पूनर्मूल्यांकन में अंकों की कमी होने पर अंक घटाए नहीं की गई। पूर्व के अंक यथावत रहेंगे। वहीं, पुनर्गणना में अभ्यर्थियों के अंकों में कमी व वृद्धि दोनों मान्य है।
Updated on:
28 Jun 2025, 11:31 AM IST
Published on:
28 Jun 2025, 11:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.