
महिला से गैंगरेप मामले में दरिंदों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म-मारपीट का केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जेल शिक्षिका से दुष्कर्म और ज्यादा मुनाफा दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी भी जेल में शिक्षक है।
पुलिस के मुताबिक जेल में पदस्थ 44 वर्षीया शिक्षिका और शिक्षक मिथलेश कुमार धुरंधर के बीच वर्ष 2015 में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। मिथलेश ने महिला को शादी करने का आश्वासन दिया और दैहिक शोषण करता रहा।
बाद में उसने महिला को झांसा दिया कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने से ज्यादा मुनाफा मिलेगा। और उसने महिला से 4 लाख रुपए अपने बैंक खाते में जमा करवाया। उसने महिला को आश्वासन दिया कि 4 लाख रुपए जमा करने पर 2 साल में 10 लाख रुपए मिलेंगे। महिला उनकी बातों में आ गई और उसके कहने पर 4 लाख रुपए उसके बैंक खाते में जमा कर दिए।
कुछ सालों तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। इसके बाद मिथलेश ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत महिला ने थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Misdeed से जुड़ी Latest खबरें यहां पढ़िए
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
26 Jun 2019 07:29 pm
Published on:
26 Jun 2019 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
