5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी खबर: इस बार छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी 99 फीसदी बारिश

छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में 99 फीसदी बारिश होने के अनुमान है
2 min read
Google source verification
chhattisgarh weather report

अच्छी खबर: इस बार छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी 99 फीसदी बारिश

रायपुर . चार दिन पहले देश में दस्तक देने के बाद मानसून की एक और अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून पिछले साल से बेहतर रहेगा। विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया, दीर्घकालीन औसत के 97 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है। इसमें 4 फीसदी कम या ज्यादा की संभावना रहती है। छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में 99 फीसदी बारिश होने के अनुमान है।

मौसम विभाग ने उम्मीद जताई, 2018 में पिछले साल से अच्छी बारिश होगी। पिछले साल 97 फीसदी हुई थी। जुलाई में 101 फीसदी बारिश होगी, जबकि अगस्त में 94 फीसदी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के बुधवार को जारी आखिरी पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण और उत्तर-पूर्व के राज्यों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। मध्य-पश्चिम भारत में मानसून 8 से 15 दिन में पहुंच सकता है।

Read More News: मौसम: केरल के बाद तमिलनाडु में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग परेशान

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं
उत्तर भारत के राज्यों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में चार-पांच दिन अभी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। राजस्थान के कई शहरों में पारा 46 डिग्री के पार है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बुधवार को पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया।

10 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, प. बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

पूर्वानुमान : कहां कितनी बारिश होगी
उ. पश्चिम भारत 100%
मध्य भारत 99%
दक्षिणी प्रायद्वीप 95%

उत्तर भारत 93%

कर्नाटक, तमिलनाडु की ओर बढ़ा मानसून
दो दिन में केरल को कवर कर मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक के कुछ जिलों में मेकुन तूफान के असर से तेज बारिश हो रही है। नेशनल डिजाजस्टर मैनेंजमेंट अथॉरिटी ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।