उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज हवा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के चरम उत्तरी व चरम दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। शेष भाग में मौसम शुष्क रहने की अति संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा अपरान्ह या शाम को गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।