14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच रोड में फैमिली ड्रामा, तीन बच्चों की मां से लव मैरिज करने वाले की महिलाओं ने की पिटाई

Raipur Crime News: बीच रोड में एक फैमिली ड्रामा हो गया। बच्चों पर हाथ उठाने से नाराज दूसरे पति को पत्नी के मायके वालों ने जमकर पीटा।

less than 1 minute read
Google source verification
Mother of three children beaten up by women Raipur crime news

बीच रोड में फैमिली ड्रामा, तीन बच्चों की मां से लव मैरिज करने वाले की महिलाओं ने की पिटाई, फोटो-ग्रुप में

रायपुर। CG Crime News: बीच रोड में एक फैमिली ड्रामा हो गया। बच्चों पर हाथ उठाने से नाराज दूसरे पति को पत्नी के मायके वालों ने जमकर पीटा। पूरा तमाशा जीई रोड के किनारे हुआ। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिलाओं का सहयोग करने पहुंचा पुराना चोर पकड़ा गया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस वालों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।

शराब पीकर करता था पिटाई

पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बंजारी नगर में रहने वाली तीन बच्चों की मां से कन्हैया साहू का प्रेम प्रसंग था। नवरात्रि के समय महिला और कन्हैया ने शादी कर ली। इसके बाद कुकुरबेड़ा में रहने लगे। महिला अपने तीनों बच्चों को भी साथ रखी थी। कुछ दिन सब ठीक रहा। इसके बाद रविवार को कन्हैया ने शराब के नशे में बच्चों से मारपीट करना शुरू कर दिया। इससे बच्चे घबरा गए। पिछले संडे भी मारपीट की। बच्चों ने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तीन महिलाएं ऑटो चालक प्रेम मानिकपुरी के साथ कन्हैया से मिलने पहुंचे। कन्हैया जीई रोड के पास एक दुकान में था। महिलाएं और प्रेम उसे समझाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद महिलाओं ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मेन रोड में ही झगड़ा होने लगा। इसकी सूचना आजाद चौक पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, तो प्रेम भी हुज्जतबाजी करने लगा। उसके खिलाफ चोरी के कई मामले थे। पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। इसका महिलाएं विरोध करने लगीं। इसी दौरान पुलिस जवानों से भी उनकी नोंकझोंक हुई। फिलहाल कन्हैया की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई।

यह भी पढ़े: महादेव एप मामला - भूपेश बघेल के नाम पर भाजपा, कांग्रेस में घमासान