3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET-UG Exam: एग्जाम से पहले ही ‘टॉर्चर’? कान-नाक सब खाली, चिलचिलाती धूप में तड़पते रहे पैरेंट्स और स्टूडेंट्स

NEET-UG Exam: नीट यूजी परीक्षा के दौरान भीषण गर्मी में स्टूडेंट्स को कड़े नियमों से गुजरना पड़ा। उनके साथ पैरेंट्स भी 43-44 डिग्री के तापमान में तड़पते नजर आए..

3 min read
Google source verification
NEET Exam news

नीट यूजी 2026 की परीक्षा से पहले पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा ( Photo - Patrika )

NEET-UG Exam: मेडिकल प्रवेश की सबसे अहम नीट यूजी 2026 की परीक्षा से पहले पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा। शहर के सभी सेंटरों में प्रशासन और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू बनाने के लिए सभी कड़े नियमों का सख्ती से पालन किया है। जिसके चलते हजारों अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में पहुंचने से पहले कान-नाक सब खाली करावाया गया। बायोमेट्रिक पहचान और तकनीकी निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस जांच के चलते कई पैरेंट्स और स्टूडेंट्स परेशान दिखे।

NEET-UG Exam: प्लास्टर उतरवाने के बाद मिला प्रवेश

नीट परीक्षा के दौरान सेंटर्स पर सख्त जांच ने परीक्षार्थियों व अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नियमों के तहत एक परीक्षार्थी के गले में पहने चेन भी उतरवा गया। इधर परीक्षा देने पहुंची खुशी साहू, जिसके घुटने का लिंगामेंट एक माह पहले टूटा था, उसे भी विशेष छूट नहीं मिली। घर पर प्लास्टर उतरवाने के बाद उसे लाया गया, जहां महिला पुलिस की मदद से खुशी को परीक्षा हॉल तक ले जाया गया। परीक्षा हाल में पानी की बोतल भी ले जाना मना था। दूसरी ओर बाहर 43-44 डिग्री में धूप से बचने के लिए अभिभावक छतरी के सहारा खड़े नजर आए।

हल्के रंग के कपड़े पहनने वालों को अनुमति

नियमों के अनुसार हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े अनिवार्य हैं। जूते, घड़ी, ज्वेलरी, बेल्ट आदि पूरी तरह प्रतिबंधित किए गए थे। चप्पल या सैंडल ही पहनने वालों को ही एंट्री दी गई।

इन चीजों पर पूरी रोक

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, नोट्स, किताबें, बैग और खाने-पीने की सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने और एडमिट कार्ड में दिए सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की थी। परीक्षा केंद्रों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य रहेगा और नकल रोकने के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक नंदनी ठाकुर, जिला नोडल अधिकारी लक्ष्मी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, रोजगार अधिकारी केदार पटेल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन सेंटरों में हुई परीक्षा

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, लालपुर
छत्तीसगढ़ महाविद्यालय बैरन बाजार

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नम्बर-02, डी.डी नगर
जेआर दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक

पीएमश्री शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला, माना कैम्प
प्यारे लाल यादव शासकीय हिन्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैरन बाजार

प्रो. जे.एन. पाण्डेय शासकीय बहुउदेशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नलघर चौक
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पुराना धमतरी रोड, सेजबहार

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, सेक्टर 28, नवागांवनवा रायपुर
श्रीराम शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डूमरतराई

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, उपरवारा, नवा रायपुर
शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल, फारेस्ट कालोनी माना बस्ती

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फुंडहर, वी.आई.पी. रोड
पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय नम्बर-01, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर
स्वामी आत्मानंद शाला, ऑवर ब्रिज के पास, मोवा

मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चौबे कॉलोनी
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमलीडीह

पंडित आरडी तिवारी शासकीय अंग्रेजी विद्यालय, आमापारा चौक
काशीराम शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भनपुरी बाजार चौक

संत कंवर राम शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला, कटोरा तालाब
बी.पी. पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, राजातलाब

माधव राव सप्रे नगर निगम उच्चतर माध्यमिक शाला, बूढापारा
स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक उत्कृष्ट विद्यालय, फाफाडीह

स्वामी आत्मानंद निवेदिता कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, गुरूनानक चौक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, सेरी खेडी

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग