थिएटर यही सिखाता है अपनी खूबियों को जानो और वक्त जाया मत करो। ‘स्ट्रगल’ शब्द को खारिज करते हुए बोले मैं एक गांव से हूं जहां स्कूल भी नहीं था। नानाजी ने स्कूल बनवाया, मैं बैलगाड़ी चलाता था। मेहनत को अगर आप स्ट्रगल मानेंगे तो जिंदगीभर स्ट्रगल करते रहेंगे। सीधी बात है सीखिए, काम करिए। मेहनत कीजिए, तभी पहचान बनेगी। एक एक्टर को हर कला का थोड़ा-बहुत ज्ञान होना चाहिए—तबला, यूजिक, नृत्य। ये सब आत्मा को सजाते हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी ईमानदारी से मेहनत कीजिए, दुनिया आपको रोक नहीं पाएगी।