16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur News: रायपुर में दो दिन नहीं मिलेगा मांस-मटन, बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

Raipur News: रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में गुरू घासीदास जयंती दिनांक 18 दिसंबर 2025 और संत तारण तरण जयंती दिनांक 19 दिसंबर 2025 को मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Meat shops closed

तीन दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें (Photo Patrika)

Raipur News: रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में गुरू घासीदास जयंती दिनांक 18 दिसंबर 2025 और संत तारण तरण जयंती दिनांक 19 दिसंबर 2025 को मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

आदेश जारी

इस संबंध में संत तारण तरण जयंती के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग ने गुरू घासीदास जयंती दिनांक 18 दिसंबर 2025 और संत तारण तरण जयंती दिनांक 19 दिसंबर 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह और समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।