CG Bus News: इसके चलते बस चालक भी बसों को मालवाहकों की तरह उपयोग कर रहे है। विशेष रूप से ओडिशा और झारखंड जाने वाली बसों में यह खेल चल रहा है। इसके लिए बस मालिकों द्वारा अपनी बसों के ऊपर सामान रखने के लिए एक से डेढ़ फीट की लगेज बॉडी बनवाई गई है। वहीं ओवरलोडिंग करने के लिए बसों के भीतर भी सामानों को ठूंसकर भर दिया जाता है। इसके उपर भी यात्रियों को बिठाकर ले जाते है। बता दें कि महीनेभर पहले सवारी बिठाने, सामानों का परिवहन, टाइमिंग और रूट परमिट को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बस मालिकों के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते बसों की नाकेबंदी और बार्डर पर रोकने तक की नौबत आ गई थी।