8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Abhiyaan: अंतरराष्ट्रीय कॉल्स रिसीव ना करें, हैक हो सकता है आपका डेटा, रहें अलर्ट..

CG Cyber Fraud: रायपुर शहर के लोग इन दिनों सीरिया और सिंगापुर जैसे देशों से आ रही अंतरराष्ट्रीय कॉल्स के खतरे से जूझ रहे हैं।यह कॉल्स साइबर अपराधियों द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी और व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए की जा रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 18 Nov 2024, 3:43 PM IST

Cyber ​​Fraud News

Patrika Abhiyaan: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के लोग इन दिनों सीरिया और सिंगापुर जैसे देशों से आ रही अंतरराष्ट्रीय कॉल्स के खतरे से जूझ रहे हैं। यह कॉल्स साइबर अपराधियों द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी और व्यक्तिगत जानकारी चुराने के लिए की जा रही हैं। यदि आप गलती से ऐसे किसी कॉल को रिसीव कर लेते हैं तो इससे आपकी पहचान चुराई जा सकती है और आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: CG Cyber Fraud: डेटा लीक पर रोक नहीं, बढ़ रही साइबर ठगी… अब मोबाइल नंबर देना भी खतरनाक, रहें सतर्क

CG Cyber Fraud: साइबर अपराधियों की चाल

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ गोपिका बघेल ने कहा की साइबर अपराधी अक्सर ऐसे कॉल्स का इस्तेमाल करके लोगों से उनके बैंक विवरण, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य संवेदनशील डेटा चुराने का प्रयास करते हैं। इन कॉल्स के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी की जाती है और लोगों को धमकाकर उनसे पैसे उगाहने की कोशिश की जाती है।

दूरसंचार विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि वे इस प्रकार की कॉल्स करने के लिए किसी को भी अधिकृत नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसी कॉल्स पर ध्यान न देने और जानकारी साझा न करने की अपील की है।

ये कदम उठाना जरूरी

  • कॉल को इग्नोर करें- यदि आपके फोन पर कोई अनजान अंतरराष्ट्रीय कॉल आती है, तो इसे रिसीव न करें।
  • रिपोर्ट करें - इस प्रकार की कॉल्स के बारे में आप तुरंत टोल फ्री नंबर 1800110420 या 1963 पर शिकायत कर सकते हैं। यह नंबर दूरसंचार विभाग द्वारा प्रदान किया गया है, जो इस प्रकार के अवैध टेलीफोन एक्सचेंजों का पता लगाने में मदद करता है।
  • नंबर स्पूफिंग से बचें - इस बात का ध्यान रखें कि साइबर अपराधी अक्सर नंबर स्पूफिंग का सहारा लेते हैं, जिससे यह लगता है कि कॉल्स एक मान्य नंबर से आ रही हैं।

साइबर अपराधियों से बचाव के उपाय

साइबर क्राइम सिमकार्ड धोखाधड़ी हो या वायरस के जरिए फोन को हैक करके होता है। हैकर्स हर तरह से लोगों को लूटने का तरीका तलाशते हैं। इंटरनेट फ्रॉड में पहचान चोरी, फिशिंग और अन्य तरह के साइबर अपराध शामिल होते हैं। यदि आप इस तरह के खतरे से बचना चाहते हैं तो आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर कोई भी जानकारी साझा न करें।