27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका ‘मेगा मानसून ऑफर’ में रायपुर के साकेत ने जीती मोटरसाइकिल

पत्रिका मेगा मानसून ऑफर के अंतर्गत राजधानी के साकेत चौरसिया ने मोटर साइकिल जीती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 7 Jun 2018, 8:52 AM IST

patrika mega monsoon offer

पत्रिका मेगा मानसून ऑफर के अंतर्गत राजधानी के साकेत चौरसिया ने मोटर साइकिल जीती है। ‘मेगा मानसून ऑफर, जीतों करोड़ों के लाखों उपहार’ योजना में राजधानी के टिकरापारा निवासी साकेत भाग्यशाली विजेताओं में शामिल रहे।

रायपुर . पत्रिका मेगा मानसून ऑफर के अंतर्गत राजधानी के साकेत चौरसिया ने मोटर साइकिल जीती है। ‘मेगा मानसून ऑफर, जीतों करोड़ों के लाखों उपहार’ योजना में राजधानी के टिकरापारा निवासी साकेत भाग्यशाली विजेताओं में शामिल रहे। जयपुर में हुए ड्रा में मंगलवार को विजेताओं की घोषणा हुई। ड्रा के अंतर्गत भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा के बाद साकेत व उनके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

‘पत्रिका’ टीम ने घर पहुंचकर जैसे ही परिवार को यह सूचना दी तो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था। साकेत ने बताया कि वे पिछले सात सालों से पत्रिका पढ़ते हैं और हमेशा उनकी टेबल पर चाय के साथ पत्रिका को पढऩा जैसे रूटीन में शामिल में हो गया। उन्होंने बताया कि पत्रिका में सिटी की लोकल न्यूज और शहर से जुड़े मुद्दों को सटीकता और सच्चाई के साथ पेश किया जाना उन्हें अच्छा लगता है। जब उन्हें ये खबर पता चली कि मोटर साइकिल का ड्रा निकला है तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साकेत ने आगे बताया कि अखबार में लगातार प्रकाशित हो रहे कूपन को मैंने फैमिली के साथ में मिलकर इकट्ठा किया।

मास्टर कूपन लगाक र इसे जमा भी कर दिया,लेकिन बाद में याद नहीं रहा कि ड्रा कब निकलेगा या विजेताओं में नाम आएगा या नहीं। इस योजना में उपहारों की जानकारी तो थी, लेकिन यह कभी नहीं सोचा था कि मुझे बाइक जीतने का मौका मिलेगा।

साकेत बताते हैं कि पत्रिका के वे पिछले सात सालों से रीडर हैं और लोकल न्यूज के अलावा हेल्थ और परिवार का जो सप्लीमेंट निकलता है उसे मेरी फैमिली में सभी लोग पढ़ते हैं और प्लस के सिटी स्टार कॉलम से वे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं,क्योंकि उन्हें शहर के एेसे लोगों की जानकारी मिलती है जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक मुकाम बनाया है। ‘पत्रिका’ ने मेरे परिवार को यह खूबसूरत तोहफा दिया है। वे नॉलेज के साथ-साथ अखबार में प्रकाशित अन्य शिक्षाप्रद आलेख सहित‘मी नेक्स्ट’ का संकलन करते हैं । इस अवसर पर साकेत ने ‘पत्रिका’ ऑफिस पहुंचकर सभी का धन्यवाद किया।