इधर, खुद पर लगे आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अभी ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा। विधायक ने ऐसा भावनाओं में आकर कह दिया है। भावनाएं हैं, जो समय के साथ शांत हो जाती है। पार्टी फोरम में सारी बातें होंगी। उस क्षेत्र में जितना मैं अपने आप को नहीं जानता, उससे ज्यादा लोग मेरे स्वभाव को जानते हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया जो कहेंगे, वही होगा। वहीं, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।