
प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति व अन्य नेताओं ने दी CM बघेल को जन्मदिन की बधाई
pm modi congratulated CM Baghel on his birthday : रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम नेता व लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन (PM Modi) की शुभकानाएं दी हैं। PM मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रियंका गांधी ने दी बधाई
CM Bhupesh Baghel Birthday : CM बघेल के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं (President Draupadi Murmu) दी। उन्होंने स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए कामना की।
प्रियंका गांधी ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर जन्मदिन के अवसर पर बधाई दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। साथ ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूरभाष पर जन्म (Priyanka Gandhi) दिवस के अवसर पर बधाई दीं।
CM बघेल ने किया ट्वीट
CM Baghel tweeted: मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सबकी बधाई व शुभकामनाएं का आभार व्यक्त किया हैं। इसी बीच उन्होंने (CM Bhupesh Baghel) विनोद वर्मा के यहां ED रेड पर ट्वीट कर कहा कि - आदरणीय प्रधानमंत्री एवं अमित शाह जी! मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे OSD सहित करीबियों के यहां ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।
Published on:
23 Aug 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
