
PM Modi Raipur Visit: छत्तीसगढ़ स्थापना-दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और शहरभर में पुलिस बल तैनात है। पीएम मोदी एयरपोर्ट से निकलकर सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान रास्तेभर स्कूली छात्र और स्थानीय लोगों उनके स्वागत में खड़े रहे।
पीएम मोदी सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचें और “दिल की बात” कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी राज्य की गर्व की पहचान बनने वाले नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। नवा रायपुर की आधुनिक पहचान को मजबूत करते हुए, वे यहां ट्राइबल म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे, जो छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देगा।
सत्य साई संजीवनी अस्पताल ने एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रचा। अस्पताल ने एक ही दिन में सर्वाधिक शिशु हृदय मरीजों की उपस्थिति का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल ने सत्य साई सौभाग्यम् में आयोजित समारोह में इसकी औपचारिक घोषणा की। इससे पहले का रिकॉर्ड 1020 मरीजों का था, जिसे अस्पताल ने 1758 मरीजों की उपस्थिति से तोड़ दिया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में पूरे भारत से, जिसमें पूर्वोत्तर के नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं, 1758 शिशु हृदय रोगी एकत्र हुए। सभी मरीजों ने हरे, केसरिया और सफेद रंग की टी-शर्ट पहनकर तिरंगे के आकार में व्यवस्थित होकर बैठकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल, प्रसिद्ध साहित्यकार, से भी फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य व कुशलक्षेम की जानकारी ली।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को लेकर रायपुर शहर में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह स्वागत द्वार और सजावट की गई है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी यहां राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव 2025) के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 14,260 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए X हैंडल में लिखा- छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
Updated on:
01 Nov 2025 11:12 am
Published on:
01 Nov 2025 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
