1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kumar Vishwas: कवि कुमार विश्वास आज रायपुर में, युवा महोत्सव में लुत्फ उठाने का मिलेगा मौका

Kumar Vishwas

Kumar Vishwas

Kumar Vishwas: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 का तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिवस आज यानि 14 जनवरी को खेल संचालनालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें: CG News: सीएम साय ने राज्य युवा महोत्सव में युवाओं को किया संबोधित, देखें Photo..

आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य मंच पर रात 7 बजे से प्रारंभ होगा। सामूहिक लोकनृत्य सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक, अनुराग शर्मा जी शाम 5 बजे से 7 बजे तक और कुमार विश्वास जी रात 8.30 बजे से 10.30 बजे तक अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसी तरह खुले मंच में एकल लोकनृत्य सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और रॉक बैंड दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एकल लोकनृत्य सुबह 9 बजे से रात 3 बजे तक किया जाएगा। गौरतलब हो कि इस महोत्सव में कुल 33 दलों ने भागीदारी की है। यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा और उनके हुनर को सामने लाने का अवसर देगा।