
कॉलेज जा रही बोलकर निकली थी घर से, दो दिन बाद जंगल में बेटी को इस हाल में देख बाप का फट गया कलेजा
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक छात्रा घर से कॉलेज जा रही हूं कहकर तो निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इससे घरवाले परेशान होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ,पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो जंगल में मानव हड्डी मिली जिससे देखकर परिवारवालों का कलेजा फट गया।
यह घटना राजनांदगांव जिले का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाजगुड़ा निवासी 18 वर्षीय कॉलेज की छात्रा रेखा जंघेल पिता गणपत जंघेल 6 अक्टूबर को कॉलेज जाने के लिए निकली थी। घर नहीं लौटने पर 8 अक्टूबर को छात्रा के परिजनों ने पुलिस में गुम इंसान का मामला दर्ज कराया। इस दौरान छात्रा के परिजनों ने लडक़ी को उसके प्रेमी के साथ जाने की आशंका जताई।
विवेचना में जुटी पुलिस ने संदेह के आधार पर छात्रा के प्रेमी बाजगुड़ा के ही 21 वर्षीय डोमेन्द्र जंघेल को पूछताछ के लिए बुलाया। टीआई नरेन्द्र पुजारी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रेमी डोमेन्द्र ने छात्रा को जंगल ले जा कर गला घोंट कर हत्या करने की बात कबूल की।
कॉलेज से जंगल ले गया था प्रेमी
टीआई पुजारी ने बताया कि आरोपी छात्रा को कॉलेज से बुलाकर जंगल ले गया था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रेमी डोमेन्द्र ने अपने प्रेमिका रेखा की गला घोंट कर हत्या कर दिया और लाश को वहीं छोड़ कर लौट आया। हत्या की बात कबूल करने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। इस दौरान मौके पर शव नहीं मिला। बताया जा रहा है कि हत्या की घटना 6 अक्टूबर की है। लंबा समय होने की वजह से शव को जंगली जानवर के खा जाने व कहीं ले जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मौके पर मानव हड्डी मिली है। पुलिस ने हड्डी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हड्डी का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है। फिलहाल पुलिस प्रेमी डोमेन्द्र को हिरासत में लेकर विवेचना में जुटी है।
टीआई छुइ्र्रखदान, नरेंद्र पुजारी ने बताया बाजगुड़ा की कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा की गुम होने की शिकायत 8 अक्टूबर को उसके परिजनों ने की थी। इस दौरान लडक़ी के परिजनों ने उसके प्रेमी का जिक्र किया था। प्रेमी से पूछताछ करने पर उसने लडक़ी की हत्या करने की बात कबूल किया है। मौके पर लाश नहीं मिली है। प्रेमी से पुछताछ चल रही है।
Updated on:
19 Oct 2018, 3:23 PM IST
Published on:
19 Oct 2018, 3:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.