scriptअगला मुख्यमंत्री कौन ?… CM के चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी वॉर, कांग्रेस – भाजपा में मची खलबली | Patrika News
रायपुर

अगला मुख्यमंत्री कौन ?… CM के चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी वॉर, कांग्रेस – भाजपा में मची खलबली

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में दोनों चरण के चुनाव होने के बाद अब चौक-चौराहों पर प्रत्याशियों के हार-जीत की चर्चा धीरे-धीरे बंद हो गई है।

रायपुरNov 24, 2023 / 04:27 pm

योगेश मिश्रा

अगला मुख्यमंत्री कौन ?... CM के चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी वॉर, कांग्रेस - भाजपा में मची खलबली

अगला मुख्यमंत्री कौन ?… CM के चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी वॉर, कांग्रेस – भाजपा में मची खलबली

रायपुर। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में दोनों चरण के चुनाव होने के बाद अब चौक-चौराहों पर प्रत्याशियों के हार-जीत की चर्चा धीरे-धीरे बंद हो गई है। अब राजनीतिक गलियारों से लेकर शहर और गांव की गलियों में भावी सीएम कौन होगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि कांग्रेस-भाजपा में सीएम पद के लिए कई दावेदार भी अघोषित रूप से सामने आने लगे हैं। एक तरह से अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल जनता अपनी चर्चा में ओबीसी और आदिवासी वर्ग के मुख्यमंत्री बनाने की उम्मीद जता रही है। उनका मानना है कि कुछ परिस्थितियां बदलने पर सामान्य वर्ग से भी सीएम बन सकता है।
यह भी पढ़ें

.com/korba-news/korba-news-dead-bodies-of-2-innocent-children-found-in-pond-8604276/”>तालाब में डूबे दोनों मासूमों की मिली लाश, नहाने के दौरान हुआ था हादसा, पसरा मातम

कांग्रेस-भाजपा दोनों ने अपनी सरकार बनाने का दावा किया है। पिछली बार मिली हार के बाद भाजपा ने सीएम का चेहरा जनता के सामने नहीं रखा था। वहीं कांग्रेस ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कहीं थी। हालांकि पूरे चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश ही सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में करीब 72 चुनावी सभाओं को भी संबोधित किया। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर बनाए गए स्टार प्रचार अपने-अपने चुनावी क्षेत्रों में ज्यादा सिमटे नजर आए थे।
यह भी पढ़ें

जिला अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर बना शो-पीस, अब तक नहीं हुई भर्ती प्रक्रिया शुरू, मरीज परेशान

कांग्रेस-भाजपा में संभावनाओं का दौर

कांग्रेस-भाजपा में सीएम पद को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। सभी प्रमुख दावेदार सीएम बनने की मंशा जो जता रहे हैं, लेकिन सारा फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़कर बच रहे हैं। सीएम पद को लेकर अब तक कांग्रेस में टीएस सिंहदेव, कवासी लखमा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। वहीं भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान सामने आया है।
यह भी पढ़ें

Skin Donation: झुलसे हुए मरीजों के आएगी काम, इस युवक की स्किन, जानिए पूरी स्टोरी

दुर्ग संभाग से सबसे अधिक सीएम

राज्य निर्माण के बाद यह पांचवां विधानसभा चुनाव है। इन चुनाव में सबसे अधिक सीएम दुर्ग संभाग से बने हैं। राज्य निर्माण के बाद बिलासपुर संभाग से दिवंगत अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने। इसके बाद डॉ. रमन सिंह लगातार तीन बार सीएम रहे। वे दुर्ग संभाग से आते थे। इसके बाद भूपेश बघेल सीएम बने, वो भी दुर्ग संभाग से आते हैं। अब तक रायपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग से कोई भी सीएम नहीं बना है। हालांकि यह बात अलग है कि कांग्रेस सरकार ने सरगुजा संभाग के टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया है।

Hindi News/ Raipur / अगला मुख्यमंत्री कौन ?… CM के चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी वॉर, कांग्रेस – भाजपा में मची खलबली

ट्रेंडिंग वीडियो