इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, राज्य सरकार अधूरे स्काईवॉक पर पैसा खर्च करने के बजाय आम जनता की मांग के अनुरूप फ्लाईओवर बनाने की दिशा में आगे बढ़े। इसे वर्तमान एवं भविष्य में भी यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, सरकार और भाजपा के नेता जिद छोड़कर शहर को बेहतर बनाने के लिए काम करें।