23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kanker / CG News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला, की कड़ी कार्रवाई मांग

CG News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला, की कड़ी कार्रवाई मांग

CG News: कांग्रेस ने इसे भारतीय सेना और देशवासियों का अपमान माना है और मांग की है कि विजय शाह को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 16 May 2025, 12:06 PM IST

CG News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला, की कड़ी कार्रवाई मांग

CG News: मध्य प्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई शर्मनाक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने सर्किट हाउस के पास मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने इस बयान को भारतीय सेना की गरिमा, देश की एकता और सामाजिक सद्भाव पर हमला करार दिया और इसे घृणित और राष्ट्रविरोधी बताया।

CG News: विजय शाह मांगे माफी

कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह का बयान न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि यह भारतीय सेना की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ व्यक्तिगत अपमान भी है। यह बयान विजय शाह की संकीर्ण मानसिकता, सांप्रदायिक विद्वेष और गैर जिम्मेदार रवैया का उदाहरण है, जो उन्हें जनप्रतिनिधि के रूप में पूरी तरह से अयोग्य साबित करता है।

कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्होंने अपनी वीरता और देशभक्ति से भारतीय सेना का गौरव बढ़ाया, उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। कांग्रेस ने इसे भारतीय सेना और देशवासियों का अपमान माना है और मांग की है कि विजय शाह को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और कर्नल सोफिया कुरैशी से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की गई है।

यह भी पढ़ें: Colonel Sophia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भाजपा मंत्री पर एफआईआर की मांग

देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा

CG News: कांग्रेस ने इस पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कहा कि विजय शाह का बयान देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के बयान देश में समाजिक सद्भाव और शांति को बिगाड़ने के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप, हेमंत ध्रुव, विजय ठाकुर, पुरुषोत्तम गजेन्द्र, राजेश भास्कर, बसन्त यादव, नितिन पोटाई, सरजू शोरी, रूपसिंह पोटाई, पुरुषोत्तम पाटिल, मुकेश ठक्कर, लोमेन्द्र यादव, यासीन कराणी, मनोज जैन और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर विजय शाह के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें उनके अपमानजनक बयान के लिए सजा देने की मांग की।