
PR Khute Resign from Congress: छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पीआर खूंटे लंबे समय से नाराज चल रहे थे जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया है। पीआर खूंटे के इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो सकता है। अटकलें लगाई जा रही है कि यह इस्तीफा चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है।
पीआर खूंटे छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में वर्तमान में उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे। इसके अलावा उन्हें कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष भी बनाया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। साथ ही कांग्रेस की रीति-नीति की आलोचना की है।
खुटे ने इस्तीफे के बाद नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा दल में शामिल होने को लेकर जल्द फैसला लेनी की बात कही हैं। बता दें कि साल 2022 में पीआर खूंटे ने राज्यसभा के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया था।
Updated on:
16 Jan 2025 04:22 pm
Published on:
16 Jan 2025 04:22 pm
