30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों पर ट्रकों का कब्जा, जल्द चलेगा निगम का संयुक्त अभियान, हटेंगे खराब वाहन

Raipur Transport Nagar: रायपुर के रांवाभाठा स्थित बीरगांव ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों पर भारी वाहनों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। पार्किंग के लिए बनाए गए ट्रांसपोर्ट नगर में अब सड़कें ही रिपेयर शॉप और अवैध पार्किंग में तब्दील हो गई हैं।
2 min read
Google source verification
Raipur Municipal Corporation Drive

ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों पर ट्रकों का कब्जा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Illegal Parking Trucks Raipur: रायपुर जिले रांवाभाठा स्थित बीरगांव ट्रांसपोर्ट नगर अपनी मूल अवधारणा से भटककर अव्यवस्था का केंद्र बनता जा रहा है। भारी वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए बनाए गए इस ट्रांसपोर्ट नगर की मुख्य सड़कें अब रिपेयर शॉप और अस्थायी पार्किंग में तब्दील हो चुकी हैं। पत्रिका की पड़ताल में सामने आया कि कई दुकानदारों और वाहन संचालकों ने सड़कों पर ही ट्रक, हाईवा और ट्रेलर खड़े कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, जिससे आम लोगों और अन्य वाहनों की आवाजाही गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण वर्ष 2010-11 के आसपास रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने इस उद्देश्य से कराया था कि रायपुर-बिलासपुर रिंग रोड के किनारे खड़े होने वाले भारी वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग स्थल उपलब्ध कराया जा सके। बाद में इस परिसर को बीरगांव नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया गया, लेकिन वर्तमान में यहां की व्यवस्था बदहाल दिखाई दे रही है।

सड़कों पर अतिक्रमण से मार्ग बंद

पड़ताल में यह भी सामने आया कि ट्रांसपोर्ट नगर की कई प्रमुख सड़कें अतिक्रमण की वजह से लगभग बंद हो गई हैं। सड़क किनारे ही सैकड़ों पुराने और कंडम वाहन खड़े हैं, जबकि कई दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों से बाहर सड़क तक फैला रखा है। इससे पार्किंग और यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। केवल ट्रांसपोर्ट नगर ही नहीं, बल्कि रांवाभाठा रिंग रोड के आसपास की बाईपास सड़कों पर भी ट्रक, हाईवा और अन्य भारी वाहनों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम और पुलिस की अनदेखी के कारण सडक़ें अवैध पार्किंग स्थल में बदल रही हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर व्यवस्था चौपट: देवांगन

बिरगांव नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष भीखम लाल देवांगन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और निगम के अधिकारी नियमित निगरानी नहीं कर रहे हैं। नगर निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वाशा ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के लिए नगर निगम, पुलिस, आरटीओ और रायपुर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम बनाकर जल्द अभियान चलाया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट नगर में प्राधिकरण की लगभग दो एकड़ जमीन अब भी शेष है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में आरडीए पूरा सहयोग करेगा। बिलासपुर रिंग रोड के मुख्य सड़क के किनारे जो ट्रकें खड़ी होती है उनके पार्किंग की व्यवस्था वहां हो सके। इसके लिए बनाया गया था लेकिन दुकानदारों के द्वारा सड़कों पर ही रिपेयर शॉप बना दिया गया है। नंदे साहू, अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए)