30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bar बंद होने का समय खत्म, अब चलता है ‘अपना कानून’! रायपुर के हर गली-मोहल्ले से उठ रहे सवाल

Chhattisgarh Breaking News: रायपुर में देर रात तक खुलने वाले बार, होटलों और बढ़ती अवैध गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। नागरिकों ने नशे और सट्टेबाजी पर सख्त एवं लगातार कार्रवाई की मांग की है।
2 min read
Google source verification
Raipur Bar and Hotel News

Raipur Bar and Hotel News: रायपुर के हर गली-मोहल्ले से उठ रहे सवाल(photo-patrika)

Raipur Bar and Hotel News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में अवैध नशे, सट्टेबाजी और देर रात तक संचालित होने वाले बार एवं होटलों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। शहर के विभिन्न इलाकों से स्थानीय लोगों ने नशे और अन्य अवैध गतिविधियों के बढ़ने की शिकायत की है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन कई स्थानों पर अवैध कारोबार फिर से सक्रिय हो जाते हैं। लोगों ने राजधानी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त और सतत कार्रवाई की मांग की है।

Raipur Nightlife Controversy: देर रात तक खुलने वाले बार और होटल चर्चा में

स्थानीय लोगों के अनुसार, राजधानी के कई बार, क्लब और होटल देर रात तक संचालित होते हैं। वीआईपी रोड समेत अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। रहवासियों का आरोप है कि इन स्थानों पर अक्सर विवाद, मारपीट और शोर-शराबे की घटनाएं भी सामने आती हैं।

हाल ही में शहर में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद सुरक्षा मानकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालन और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच करनी चाहिए।

सट्टा और नशे के कारोबार को लेकर चिंता

शहर के कई इलाकों में सट्टा, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ क्षेत्रों में यह कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है।

हालांकि, पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन लोगों का मानना है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोग लगातार अपने तौर-तरीके बदल रहे हैं। इससे इन पर प्रभावी नियंत्रण एक चुनौती बना हुआ है।

विभिन्न इलाकों के लोगों ने जताई चिंता

पुरानी बस्ती, गुढ़ियारी, खमतराई, तेलीबांधा, रायपुरा, टाटीबंध और नवा रायपुर समेत कई इलाकों के रहवासियों ने कानून-व्यवस्था और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि देर रात तक सक्रिय रहने वाले तत्वों के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध नशे के कारोबार, सट्टेबाजी और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग