3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फीस नहीं देने वाले छात्रों के पैरेंट्स को प्राइवेट स्कूल प्रबंधन ने एग्जाम से बाहर करने की दी धमकी

- रायपुर के सड्डू इलाके में संचालित निजी स्कूल का मामला- लिखित शिकायत आने पर अफसर कह रहे कार्रवाई करने की बात
2 min read
Google source verification
school_fees.jpg

school_fees.jpg

रायपुर. स्कूल शिक्षा विभाग (Chhattisgarh School Education Department) के अधिकारियों की सख्ती के बावजूद राजधानी के निजी स्कूलों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास सड्डू इलाके में संचालित निजी स्कूल की शिकायत पहुंची है।

स्थानीय पार्षद और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि प्रबंधन फीस जमा नहीं करने के एवज में बच्चों को परीक्षा से बाहर करने की धमकी दे रहा है। मामले की लिखित शिकायत नहीं आने पर अफसरों ने मामला अभी संज्ञान में नहीं लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि मामले में लिखित शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मरवाही उपचुनाव: जोगी कांग्रेस के दो विधायक हुए बागी, कांग्रेस को दिया समर्थन

शुक्रवार को शुरू हुआ था विवाद
कोरोना काल के बीच हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को छात्रों से केवल ट्यूशन फीस लेने का निर्देश जारी किया है। हाईकोर्ट के इस निर्देश का फायदा उठाते हुए, राजधानी के कुछ निजी स्कूल शत-प्रतिशत फीस मांग रहे हैं और फीस नहीं भरने वाले छात्रों को ऑनलाइन क्लास से वंचित कर रहे थे।

स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने मामले की जानकारी मिलने पर निजी स्कूलों को फटकार लगाई, तो फीस लेने मना कर दिया। पिछले दिनों सड्डू इलाके में संचालित निजी स्कूल ने फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों को परीक्षा से बाहर करने की धमकी दी है। परिजनों ने मामले की शिकायत पहले स्थानीय पार्षद और फिर मौखिक रूप से स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को की है।

मरवाही उपचुनाव: कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला, महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक

बच्चों के भविष्य बर्बाद होने का डर
कोरोना काल में आय कम होने की वजह से पालक शत प्रतिशत फीस जमा करने में असफल है। पालकों को कहना है, कि बीच सत्र में स्कूल प्रबंधन यदि बच्चों को बाहर कर देगा, तो उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। पालकों ने ट्यूशन फीस मांगने पर फीस जमा करने की बात कही है।

रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर ने कहा, सड्डू इलाके में संचालित स्कूल की शिकायत आपके माध्यम से हम तक पहुंची है। पालकों ने लिखित रूप से अब तक मामले में शिकायत नहीं की है। लिखित शिकायत आने पर स्कूल के खिलाफ जांच कराई जाएगी और मामलें में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग