8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PRSU ने जारी किया रिजल्ट, तीन विषयों में इतने विद्यार्थी पास… यहां देखें परिणाम

छात्र-छात्राएं अपना परिणाम विवि के बेवसाइट पर देख सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 16 Apr 2024, 10:53 AM IST

PRSU Result 2024: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सोमवार को तीन विषयों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। डिप्लोमा इन यूरो एंड एशियन लेंग्वेज (फ्रांस) में 11 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 10 उत्तीर्ण और एक अनुत्तीर्ण रहा। 2 छात्र अनुपस्थित रहे। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम विवि के बेवसाइट पर देख सकते हैं। वहीं, परीक्षार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर नियमानुसार 15 दिन के अंदर पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Modi,Yogi,Nadda Visit CG: मोदी तो आएंगे ही… साथ ही होगा कांग्रेस पर योगी, नड्डा का कॉम्बो अटैक

सर्टिफिकेट कोर्स इन ट्रांसलेशन के परिणाम भी घोषित: विवि परीक्षा विभाग ने सोमवार को डिप्लोमा इन यूरो एंड एशियन लेंग्वेज (इंग्लिश) और सर्टिफिकेट कोर्स इन ट्रांसलेशन परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए। डिप्लोमा इन यूरो एंड एशियन लेंग्वेज (इंग्लिश) में एक छात्र ही बैठा था, जो उत्तीर्ण हो गया। वहीं, सर्टिफिकेट कोर्स इन ट्रांसलेशन विषय में 26 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया था। सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हो गए। परीक्षा परिणाम विवि की बेवसाइट में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कबीरधाम में दर्दनाक हादसा… चुनावी ट्रेनिंग से घर लौट रहे प्राचार्य को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हॉस्पिटल में मौत