27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: मुख्यमंत्री निवास में इस दिन होगा जनदर्शन, आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू

CG News: मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: मुख्यमंत्री निवास में इस दिन होगा जनदर्शन, आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू

मुख्यमंत्री निवास में इस दिन होगा जनदर्शन (Photo Patrika)

CG News: मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

मुख्यमंत्री निवास में इस आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और बैठने के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।