12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Public holiday: 5 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

Public holiday 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 5 सितंबर 2025 यानी शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज और कई सरकारी संस्थान इस दिन बंद रहेंगे।

2 min read
Google source verification
5 सिंतबर को सार्वजनिक अवकाश (फोटो सोर्स- पत्रिका)

5 सिंतबर को सार्वजनिक अवकाश (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Public holiday: सितंबर का महीना बच्चों और कर्मचारियों के लिए राहत और उत्साह लेकर आया है। त्योहारों और खास मौकों से भरे इस महीने में कई दिन छुट्टियों से सराबोर रहेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 5 सितंबर 2025 यानी शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज और कई सरकारी संस्थान इस दिन बंद रहेंगे। यह छुट्टी खास तौर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर घोषित की गई है। सरकार ने इसका आदेश भी जारी किया है।

Public holiday: 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस्लाम धर्म का एक बेहद महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को यह पर्व पड़ता है। इस वर्ष यह तिथि 5 सितंबर को पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस दिन राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद अब इस दिन पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान और कई निजी संस्थान बंद रहेंगे।

शिक्षक दिवस का भी विशेष महत्व

5 सितंबर का दिन सिर्फ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के कारण ही खास नहीं है, बल्कि इसी दिन शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन छात्रों द्वारा अपने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कई स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन तक गतिविधियाँ चलती हैं, जबकि कुछ संस्थान इस दिन पूर्ण अवकाश भी घोषित करते हैं।

Public holiday: सितंबर में त्योहारों की धूम

सितंबर का महीना वैसे भी पर्व और परंपराओं से भरपूर रहने वाला है। गणपति बप्पा की भक्ति के बाद नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे बड़े उत्सव भी इसी महीने पड़ रहे हैं। वहीं, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के कारण राज्यभर में सामूहिक जुलूस और धार्मिक कार्यक्रम भी देखने को मिलेंगे।

बच्चों के लिए खुशखबरी

छात्र-छात्राओं के लिए यह महीना और भी खास हो गया है। एक तरफ शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजन और सम्मान समारोह की खुशियां होंगी, तो वहीं सार्वजनिक अवकाश के चलते बच्चों को पढ़ाई से थोड़ी राहत भी मिलेगी। यही वजह है कि यह दिन बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए खास होने वाला है।

Public holiday: सितंबर 2025 में रविवार की छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड

7 सितंबर - रविवार
14 सितंबर - संडे
21 सितंबर - रविवार
28 सितंबर - रविवार की छुट्टी