
रेलवे ने रद्द की 8 ट्रेन(photo AI)
Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह फैसला तकनीकी कार्य, मेंटेनेंस और परिचालन कारणों के चलते लिया गया है। अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डरों की डी लॉन्चिग की जाएगी। इस कारण 21 मार्च रात 11 से 22 मार्च तक रात 3 बजे तक 4 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 8 ट्रेनों को रद्द और कुछ को बीच स्टेशन में समाप्त किया जाएगा।
22 मार्च को गाडी 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 22 मार्च को गाडी 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, 22 मार्च को गाडी 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 22 मार्च को गाडी 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर, 22 मार्च को गाडी 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, 22 मार्च को गाडी 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर, 23 मार्च को गाडी 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर, 23 मार्च को गाडी 58202 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
22 मार्च को गाड़ी 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया की बजाय बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। 22 मार्च को गाड़ी 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी, यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। भारतीय रेलवे समय-समय पर ट्रैक और प्लेटफॉर्म के रखरखाव के लिए ब्लॉक लेता है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि ऐसे कार्यों के दौरान ट्रेन सेवाओं पर अस्थायी असर पड़ता है, लेकिन लंबे समय में यह सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी होता है।
बिलासपुर-रायपुर रेल कॉरिडोर, देश के प्रमुख रेल मार्गों में से एक है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में किसी भी तकनीकी कार्य का असर व्यापक स्तर पर देखने को मिलता है। यही कारण है कि रेलवे प्रशासन पहले से सूचना जारी कर यात्रियों को सतर्क करता है, ताकि वे अपनी यात्रा की योजना समय रहते बदल सकें।
Updated on:
21 Mar 2026 02:04 pm
Published on:
21 Mar 2026 02:03 pm
