23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: रेल यात्रा करना पड़ रहा महंगा, 4 से 11 घंटे तक लेट, झेलनी पड़ रही दोहरी मार

Indian Railway: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हो चुके हैं। जब रेलवे से इसको लेकर सवाल पूछा जाता है तो जवाब के तौर पर तीसरी लाइन-चौथी लाइन समेत अन्य विकास कार्यों की दुहाई दे दी जाती है।

2 min read
Google source verification
Indian Railway: रेल यात्रा करना पड़ रहा महंगा, 4 से 11 घंटे तक लेट, झेलनी पड़ रही दोहरी मार

Indian Railway: बात बात पर यात्रियों की सुविधाओं की दुहाई देने वाला रेलवे यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक नहीं पहुंचा पा रहा है। ऊपर से गर्मी के कारण यात्रियों को दोहरी मार पड़ रही है। हावड़ा, मुंबई, दिल्ली और बिहार रूट पर ज्यादा लेटलतीफी देखने को मिल रही है। हर दिन एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इनमें कई ट्रेनें तो हर दिन 4-5 घंटे की देरी से चल रही हैं।

गाड़ी 12152 समरस्ता सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रायपुर पहुंचने का समय सुबह 11 बजे है, लेकिन इस ट्रेन का समय रात 8 बजे जब चेक किया गया तो 11 घंटे की देरी से रात 10 बजे स्टेशन आने का बताया। इससे एक दिन पहले भी यह ट्रेन 9.20 घंटे की देरी से रात 8.20 बजे रायपुर स्टेशन आई। इसी तरह गाड़ी 12410 रायगढ़-गोंडवाना एक्सप्रेस का रायपुर आने का समय दोपहर 1.30 बजे है, लेकिन यह ट्रेन 4 घंटे की देरी से शाम को 5.48 बजे आई।

विकास कार्यों की दुहाई दे दी जाती

हर दिन ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हो चुके हैं। जब रेलवे से इसको लेकर सवाल पूछा जाता है तो जवाब के तौर पर तीसरी लाइन-चौथी लाइन समेत अन्य विकास कार्यों की दुहाई दे दी जाती है। जबकि हर दिन यह गाडि़यां लेट हो रही हैं। गाड़ी 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा का रायपुर स्टेशन का समय सुबह 9.13 बजे है लेकिन यह ट्रेन 10.54 बजे आई। इसी तरह गाड़ी 18030 मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट सुबह 6.25 की जगह 9.48 बजे पहुंची।

गाड़ी 12810 हावड़ा-मुंबई मेल का रायपुर स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 8.40 बजे है, जो कि 11.05 बजे पहुंची। गाड़ी 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस का समय रात 2.40 है, जो कि सुबह 6.29 बजे, गाड़ी 12834 अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय दोपहर 1.30 बजे, आई शाम को 6.25 बजे, गाड़ी 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का रायपुर स्टेशन पहुंचने का समय रात 12.20 बजे, जो कि 2.12 बजे आई।

आपात स्थिति में भी नहीं पहुंच पा रहे यात्री

ट्रेनों की लेटलतीफी का असर यात्रियों के निजी जीवन पर भी पड़ रहा है। आपात स्थिति में यात्रियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेन लेट होने की वजह से वह समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर हावड़ा, मुंबई, दिल्ली और बिहार रूट की ट्रेनों में लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं।