22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Flight: इतना सस्ता ​है रायपुर-अंबिकापुर फ्लाइट का किराया, CM साय ने कहा- हवाई चप्पल पहनने वालों का सपना होगा पूरा

New Flight: यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को मिलेगी। फ्लाइट को हरी झंडी दिखाने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम..
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Dec 2024, 5:03 PM IST

Raipur Bilaspur Ambikapur new Flight

Raipur-Ambikapur-Bilaspur flight fare: रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर की आज शुरूआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्लेन को झंडी दिखाई। इसी के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ अब हवाई सेवा से जुड़ गया। पहली उड़ान में फ्लाइट में करीब 18 यात्री सवार थे। बता दें कि यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को मिलेगी। फ्लाइट को हरी झंडी दिखाने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इससे हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार होगा।

New Flight: हवाई चप्पल पहनने वाला भी करेगा हवाई जहाज की सवारी

सीएम ने आगे कहा कि हवाई सेवा का किराया मात्र 999 रुपए है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सके। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Air Service: रायपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा का शुभारंभ आज, CM साय दिखाएंगे हरी झंडी.. जानिए किराया?

सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की लागत से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है। मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है । यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है।

टूरिज्म की अपार संभावनाएं

हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, रामगढ़ की पहाड़ियां, और एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात जैसे स्थलों तक अब देश-विदेश के पर्यटकों की पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही, एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश का माहौल भी बेहतर होगा। हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति में होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए।

Air Service: नए साल में नई विमान सेवा का उठाएं लाभ

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नया साल आने वाला है, और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस नई विमान सेवा ( Air Service) का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों के माध्यम से इन शहरों के लिए सेवाएं देगी।

विमान को दिया गया वाटर सेल्यूट

विमान टेकऑफ़ को वाटर सेल्यूट दिया गया। आज प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको मुख्यमंत्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री है, आपको शुभकामनाएं। इस अवसर विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजु, संचालक विमानन विभाग संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी संजय मांडविया उपस्थित थे।